
CSK को लगा तगड़ा झटका... IPL 2026 से बाहर हुआ ये स्टार गेंदबाज, अब कौन संभालेंगे डेथ ओवरों में जिम्मेदारी?
AajTak
आईपीएल 2026 से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन एलिस का बाहर होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका है. एलिस डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट माने जाते हैं, ऐसे में पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम को टूर्नामेंट से पहले सही विकल्प तलाशना होगा.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च को होने जा रही है और इसका खिताबी मुकाबला 31 मई को होना है. पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुटी हुई है. सबकी निगाहें 44 साल के महेंद्र सिंह धोनी पर रहने वाली है, जो एक बार और आईपीएल में धूम मचाने जा रहे हैं.
वैसे नए सीजन की शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. 31 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई पेसर हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं और समय पर फिट नहीं हो पाएंगे. सीएसके के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) काशी विश्वनाथन ने स्पोर्टस्टार से इस बात की पुष्टि की.
काशी विश्वनाथन ने कहा, 'यह हमारे लिए बड़ा झटका है. नाथन एलिस डेथ ओवरों में बेहद अहम गेंदबाज हैं. हम उनके रिप्लेसमेंट पर विचार कर रहे हैं.' नाथन एलिस के बाहर होने से ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है.
अब डेथ ओवरों में कौन संभालेगा कमान? चेन्नई सुपर किंग्स पिछले कुछ सीजन से डेथ ओवरों में मथीशा पथिराना पर निर्भर थी, लेकिन पिछले साल खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था. ऐसे में एलिस का बाहर होना टीम के लिए परेशानी का सबब बन गया है. सीएसके मैनेजमेंट के मुताबिक, वेस्ट एशिया में चल रहे हालात के बावजूद विदेशी खिलाड़ियों के आने पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है.
अफगानी स्पिनर नूर अहमद टीम से जुड़ चुके हैं. वहीं इंग्लिश तेज गेंदबाज जेमी ओवर्टन जल्द पहुंचेंगे. डेवाल्ड ब्रेविस, मैट हेनरी, जकारी फाउलकेस, मैथ्यू शॉर्ट 22 मार्च तक जुड़ेंगे. जबकि अकील हुसैन 25 मार्च को टीम में शामिल होंगे. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन भी गुरुवार को चेन्नई पहुंच गए और प्री-सीजन कैम्प जॉइन कर लिया.
सीएसके ने आईपीएल 2026 के लिए प्लेयर्स ऑक्शन से पहले ट्रेड डील के जरिए संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से अपने साथ जोड़ा था. सीएसके की टीम 1 मार्च से ही चेन्नई में ट्रेनिंग कर रही है. पहले हाई परफॉर्मेंस सेंटर में खिलाड़ियों ने अभ्यास किया. अब एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं. 23 मार्च को इंट्रा-स्क्वॉड मैच भी हो सकता है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










