
'6 नंबर से नीचे नहीं…', IPL से पहले एमएस धोनी को एबी डिविलियर्स की सख्त चेतावनी
AajTak
IPL 2026 से पहले एबी डिविलियर्स ने महेंद्र सिंह धोनी की बैटिंग पोजीशन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि धोनी को नंबर 6 या उससे ऊपर खेलना चाहिए, वरना टीम में उनकी भूमिका सही नहीं लगती है.
साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलयर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) से पहले एमएस धोनी की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि धोनी को नंबर 6 से नीचे बल्लेबाजी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि 8 या 9 पर आकर उनका प्रभाव कम हो जाता है.
44 साल के धोनी इस IPL सीजन में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे. डिविलियर्स ने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि CSK का ब्रांड सालों में बना है और उसमें धोनी का बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा- जब आप CSK का नाम लेते हैं, तो सबसे पहले धोनी का नाम आता है.
डिविलियर्स ने पिछले कुछ सालों में धोनी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह केवल ब्रांड को मजबूत रखने तक सीमित लगती है. उन्होंने कहा- अगर वो 8 या 9 नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और कप्तानी भी नहीं कर रहे, तो ऐसा लगता है कि वो गलत कारणों से टीम में हैं.
उन्होंने आगे कहा कि धोनी में अब भी मैच फिनिश करने की क्षमता है, लेकिन इसके लिए उन्हें ऊपर आकर खेलना होगा. साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने कहा-अगर धोनी खेलते हैं, तो उन्हें खुद पर दबाव डालना होगा और बड़े मौकों पर जिम्मेदारी लेनी होगी.
इस बीच CSK ने IPL 2026 ऑक्शन से पहले संजू सैमसन को टीम में शामिल कर बड़ा कदम उठाया है. डिविलियर्स ने सैमसन को भविष्य का लीडर बताते हुए कहा कि वह टीम को नई दिशा दे सकते हैं.
वहीं भारतीय स्पिन दिग्गज अनिल कुंबले ने भी CSK के इस फैसले का सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने की परंपरा रही है. सुनील गावस्कर से लेकर सचिन तेंदुलकर, फिर विराट और धोनी तक.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











