
फिट नहीं थे बाबर-फखर, फिर वर्ल्ड कप में कैसे मिला मौका? PAK क्रिकेट टीम में मचा नया बवाल
AajTak
पीसीबी मेडिकल पैनल को शक है कि बाबर आजम और फखर जमां टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पूरी तरह फिट नहीं थे. जांच में बाबर की हैमस्ट्रिंग चोट अपेक्षा से ज्यादा गंभीर निकली. दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे से बाहर रहे. बाबर फिलहाल रिहैब कर रहे हैं और पीएसएल में पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप के बाद नया विवाद सामने आया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल पैनल को शक है कि स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और फखर जमां को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करते समय वे पूरी तरह फिट नहीं थे. यह मामला तब सामने आया जब सीनियर सेलेक्टर आकिब जावेदने पिछले हफ्ते मीडिया से बातचीत में कहा कि बोर्ड इस मामले की जांच करेगा.
मेडिकल जांच में सामने आई नई जानकारी
सूत्रों के मुताबिक यूके के स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. जावेद मुगल, जो जनवरी में पीसीबी मेडिकल पैनल से जुड़े हैं, उन्होंने वर्ल्ड कप के बाद दोनों खिलाड़ियों की जांच की. जांच के बाद उन्होंने चिंता जताई कि दोनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं थे. मामला तब खुलकर सामने आया जब बाबर आजम ने वर्ल्ड कप से लौटने के बाद नेशनल टी20 चैंपियनशिप में खेलने से मना कर दिया और हैमस्ट्रिंग में परेशानी की शिकायत की.
जांच में पता चला कि बाबर की चोट शुरुआती अनुमान से ज्यादा गंभीर थी. वहीं फखर जमान भी पिछले कई महीनों से इसी तरह की समस्या से जूझ रहे थे.
यह भी पढ़ें: इस हसीना के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए PAK क्रिकेटर बाबर आजम? टकटकी लगाए देखते रहे, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
तो आखिर कैसे मिल गया खेलने का मौका

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











