
PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
AajTak
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठ रही चिंताओं को सिरे से खारिज कर दिया है. बोर्ड ने साफ कहा है कि सभी इंटरनेशनल खिलाड़ियों के लिए यात्रा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी.
PSL का 11वां सीजन 26 मार्च से लाहौर में शुरू होने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट में घरेलू खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी क्रिकेटर हिस्सा लेंगे, जिनमें खास तौर पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की संख्या अधिक है.
PTI के मुताबिक- PCB के एक सूत्र ने मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पाकिस्तान आने को लेकर किसी तरह की झिझक या चिंता नहीं है. उन्होंने कहा- सभी ट्रैवल प्लान तैयार हैं और PSL 11 के लिए साइन कर चुके सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगले हफ्ते से पाकिस्तान पहुंचना शुरू कर देंगे.
हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अफगानिस्तान सीमा के पास हालात को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पेशावर जाने को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. PSL में पेशावर में सिर्फ एक मैच खेला जाना है, जो अफगान बॉर्डर के नजदीक होने के कारण चर्चा में रहा.
PCB सूत्र ने कहा कि लीग पहले भी इससे बड़ी चुनौतियों का सामना कर चुकी है और बोर्ड मौजूदा हालात पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने भरोसा जताया कि टूर्नामेंट बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक आयोजित होगा.
इस सीजन में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा, पीटर सिडल, आरोन हार्डी, मार्नस लाबुशेन, एश्टन टर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश फिलिप, रिले मेरेडिथ और बेन मैकडरमॉट जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











