
VIDEO: 'लर्न ही लर्न हो गया...', अहमद शहजाद ने मोहम्मद रिजवान को धो डाला, पाकिस्तान की बांग्लादेश से हार के बाद फूटा गुस्सा
AajTak
बांग्लादेश से ODI सीरीज 1-2 से हारने के बाद पाकिस्तान टीम ट्रोल हो रही है. अहमद शहजाद ने मोहम्मद रिजवान की खराब फॉर्म और तकनीक पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि रिजवान ने सालों में कोई सुधार नहीं किया और सिर्फ बात करते हैं. लगातार ICC टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन से टीम पर दबाव बढ़ गया है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का खराब दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. टी20 वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा.
सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला ढाका में खेला गया, जहां शाहीन शाह आफरीदी की कप्तानी वाली टीम को 11 रन से हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ ही सीरीज बांग्लादेश के नाम हो गई.
पाकिस्तान का हालिया रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा है. टीम ने 2021 T20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल और 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन इसके बाद लगातार गिरावट आई.
2023 ODI वर्ल्ड कप, 2024 T20 वर्ल्ड कप और 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई, जबकि 2026 T20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ सकी.
रिजवान पर क्यों भड़के अहमद शहजाद? वनडे सीरीज हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पर जमकर निशाना साधा.
रिजवान इस ODI सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे और 3 मैचों में सिर्फ 58 रन ही बना सके. शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- गेंद आपके रेंज में आ रही है, रिजवान साहब. इतना समय हो गया, लेकिन आपने कोई सुधार नहीं किया. आपकी तकनीक ही नहीं है. आपका गेम सिर्फ लेग साइड पर आधारित है. लर्न ही लर्न स्टार्ट हो (Learn he learn start ho) गया है.













