सूर्यकुमार यादव कैसे बने टीम इंडिया के कप्तान, क्यों हार्दिक पंड्या रह गए पीछे? सामने आई पूरी कहानी
AajTak
सूर्यकुमार यादव को भारत का T20 कप्तान क्यों गया. उन्होंने इसे लेकर अब खुलासा किया है. सूर्या ने कहा जय शाह ने उन्हें श्रीलंका दौरे से 3-4 दिन पहले फोन किया. यह फैसला रोहित शर्मा, अजीत अगरकर और राहुल द्रविड़ ने मिलकर लिया था.
टीम इंडिया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आखिरकार उस सवाल का जवाब दे दिया, जिसे लेकर लंबे समय से क्रिकेट फैन्स सस्पेंस में थे. आखिर सूर्या को कप्तान कैसे बनाया गया और क्या गौतम गंभीर ने उनका सपोर्ट किया था? इन सब चीज को लेकर सारी बातें स्पष्ट हो गई
T20 वर्ल्ड कप 2024 जीत के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास लिया, तो सबसे बड़ा दावेदार हार्दिक पंड्या को माना जा रहा था. पंड्या पहले भी 2022-23 के दौरान टीम की कप्तानी कर चुके थे और उनका प्रदर्शन भी मजबूत रहा था. पंड्या ने कुल 16 मैचों में टीम की कप्तानी की थी.
हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सेलेक्टर्स ने चौंकाते हुए सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंप दी. इस फैसले ने क्रिकेट जगत में हैरानी पैदा कर दी थी. अब खुद सूर्यकुमार ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें कप्तानी की जानकारी अचानक मिली.
सूर्या ने बताया टी20 टीम की कप्तानी कैसे मिली? सूर्या ने PTI से बातचीत में कहा- मुझे श्रीलंका दौरे से 3-4 दिन जय शाह ने पहले फोन किया और बताया कि आगे से मैं T20 टीम की कप्तानी करूंगा. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी एक व्यक्ति का नहीं था, बल्कि टीम मैनेजमेंट और सेलेक्शन कमेटी की संयुक्त रणनीति का हिस्सा था.
उनके मुताबिक, उस समय कप्तान रहे रोहित शर्मा, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मिलकर इस पर चर्चा की थी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गौतम गंभीर इस प्रक्रिया में बाद में जुड़े थे, यानी कप्तानी के फैसले में उनकी सीधी भूमिका नहीं थी.
इस फैसले का सबसे बड़ा असर हार्दिक पंड्या पर पड़ा, जो न केवल कप्तानी की रेस से बाहर हुए, बल्कि बाद में उपकप्तानी भी गंवा बैठे. उनकी जगह पहले शुभमन गिल और फिर अक्षर पटेल को जिम्मेदारी दी गई.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.












