कुलदीप यादव ने रिसेप्शन में छुए रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा के पैर, दुल्हन वंशिका के संस्कार भी हाई क्लास, VIDEO
AajTak
क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को वंशिका चड्ढा से मसूरी के होटल सवोय में धूमधाम से शादी हुई.शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन का आयोजन हुआ. जहां कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो चर्चा में है.
Kuldeep Yadav reception Lucknow: क्रिकेटर कुलदीप यादव की र14 मार्च को मसूरी में वंशिका से शादी हुई. शादी के बाद मंगलवार (17 मार्च) को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी होटल सेंट्रम में हुई. जहां क्रिकेट, राजनीति और व्यापार जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं.
कुलदीप के इस रिसेप्शन में राजनैतिक जगत से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी पहुंचे.
VIDEO | Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath attends Indian cricketer Kuldeep Yadav’s reception and congratulates the newlywed couple. pic.twitter.com/W0GWnxc1uf
शिखर तो शादी में अपनी नई दुल्हन सोफी शाइन के साथ पहुंचे. इसके अलावा ऋषभ पंत और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से जुड़े खिलाड़ी भी पहुंचे.
Lucknow, Uttar Pradesh: Cricketer Rishabh Pant attended the wedding reception of cricketer Kuldeep Yadav and Vanshika Chaddha at Hotel The Centrum pic.twitter.com/uyIe8sKnd5

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.












