
वर्ल्ड कप के बाद शिवम दुबे ने फ्लाइट की बजाय क्यों चुना था ट्रेन का सफर, खुद बताई वजह
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद शिवम दुबे फ्लाइट की बजाय ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई पहुंचे थे. शिवम दुबे ने अब खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया था. बता दें कि वर्ल्ड कप में शिवम दुबे ने कई शानदार और मैच जिताऊ पारियां खेली थीं.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने खुलासा किया है कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के कुछ ही घंटों बाद वह फ्लाइट की बजाय ट्रेन से मुंबई क्यों पहुंचे थे. भारत ने 8 मार्च को न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में हराकर फाइनल मुकाबला जीता था. मैच के बाद सभी खिलाड़ी जश्न में डूबे थे. लेकिन शिवम दुबे चुपके से ट्रेन से अपने घर मुंबई के लिए रवाना हो गए थे.
बेटे और पिता से मिलने की थी जल्दी
दुबे ने एक कार्यक्रम में बताया कि वर्ल्ड कप जीत के बाद भी उनके मन में बस घर जाने की जल्दी थी. उन्होंने कहा, घर जाकर मुझे अपने बच्चे और अपने पापा से मिलने की बहुत बेचैनी हो रही थी. इसलिए मैं सुबह-सुबह ही घर के लिए निकल गया. इंतजार ही नहीं हो रहा था.
फ्लाइट नहीं मिली, इसलिए ट्रेन से गए
दुबे ने बताया कि उन्होंने पहले अपने और परिवार के लिए फ्लाइट बुक करने की कोशिश की थी, लेकिन अहमदाबाद से मुंबई की सभी फ्लाइट्स फुल थीं. इसके बाद उन्होंने ट्रेन से जाने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ीं अंजुम खान पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, मजहब की दीवार तोड़ बनाया पत्नी

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











