
पाकिस्तान के सलमान आगा की फिर फजीहत, क्रिकेट रूल बनाने वाली संस्था ने रन आउट विवाद पर सुना डाला
AajTak
पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे में सलमान आगा के विवादित रनआउट पर MCC ने साफ किया कि फैसला नियमों के मुताबिक था। संस्था के मुताबिक आगा क्रीज से बाहर थे और गेंद खेल में थी, इसलिए उन्हें आउट देना सही था। साथ ही बल्लेबाज को बिना अनुमति गेंद उठाने की कोशिश न करने की भी सलाह दी गई.
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हाल ही में खेले गए दूसरे वनडे में हुए विवादित रनआउट पर अब बड़ा बयान सामने आया है। क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था Marylebone Cricket Club (एमसीसी) ने साफ कहा है कि पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा का आउट होना पूरी तरह नियमों के मुताबिक था. यह घटना शेर-ए-बांग्ला (मीरपुर) में खेले गए पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच के दौरान हुई थी.
कैसे हुआ पूरा विवाद
पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे. गेंद खेलने के बाद मिराज ने अपने फॉलो-थ्रू में पैर से गेंद रोक दी और इसी दौरान उनकी टक्कर सलमान आगा से हो गई। उस समय आगा क्रीज से बाहर थे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान आगा के रन आउट का बना मजाक... रावलपिंडी ट्रैफिक पुलिस का पोस्ट VIRAL
आगा ने क्रीज में वापस जाने की बजाय झुककर गेंद उठाने की कोशिश की। तभी मिराज ने तेजी दिखाते हुए गेंद उठाई और नॉन-स्ट्राइकर एंड पर स्टंप पर मार दी.
मैदान पर अपील हुई और मामला थर्ड अंपायर के पास गया, जहां टीवी अंपायर ने आगा को रनआउट करार दे दिया, क्योंकि गेंद अभी भी खेल में थी और वह क्रीज के अंदर नहीं पहुंचे थे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











