
बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
AajTak
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.
आईपीएल की सफल टीमों में गिनी जाने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL 2026 शुरू होने से पहले ही मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीम का तेज गेंदबाजी अटैक लगातार झटके झेल रहा है और अब स्थिति ऐसी हो गई है कि कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. दरअसल, टीम के तीन अहम तेज गेंदबाज इस समय या तो बाहर हो चुके हैं या फिर फिटनेस से जूझ रहे हैं.
एक के बाद एक लगे झटके
सबसे पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया गया. उनको ऑक्शन में केकेआर ने भारी रकम देकर शामिल किया था. लेकिन दोनों देशों के बीच जारी तनाव के चलते बायकॉट का शोर उठा और आखिरकार रहमान को बाहर करना पड़ा. इसके बाद दो और बड़े गेंदबाज चोट की वजह से मुश्किल में पड़ गए.
हर्षित राणा – फरवरी 2026 में घुटने की सर्जरी हुई, इस सीजन में खेलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है.मथीशा पथिराना – वर्ल्ड कप के दौरान गंभीर काफ स्ट्रेन हुआ, अभी तक उनकी वापसी पर कोई अपडेट नहीं है.
अगर ये तीनों बाहर हुए तो KKR का तेज गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर नजर आएगा.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: राजस्थान छोड़कर क्यों चुना धोनी की CSK का साथ? संजू सैमसन ने पहली बार बताई वजह

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











