'क्यों पीछे पड़े हो...?', ₹25.20 करोड़ी IPL स्टार कैमरन ग्रीन का गुस्सा फूटा, पत्रकार से भिड़े
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की एक मैच के बाद मीडिया से तीखी बहस हो गई. 135 रन की पारी के बावजूद उन्होंने सवालों से बचते हुए इंटरव्यू बीच में छोड़ दिया और पत्रकार से उलझ गए. ये कंगारू ऑलराउंडन IPL 2026 में KKR के लिए खेलता दिखेगा.
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि मैदान के बाहर हुआ विवाद है. शेफील्ड शील्ड मुकाबले के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान ग्रीन का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार से तीखी प्रतिक्रिया दे दी.
'The Age' की रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच सिडनी में खेले गए मुकाबले में ग्रीन ने 135 रन की शानदार पारी खेली. यह अगस्त के बाद किसी भी फॉर्मेट में उनका पहला शतक था. मैच के बाद मीडिया इंटरैक्शन तय था, लेकिन शुरुआत में जानकारी दी गई कि ग्रीन उपलब्ध नहीं होंगे.
हालांकि बाद में फैसला बदला और ग्रीन सीमित इंटरव्यू के लिए तैयार हुए. शर्त यह थी कि उनसे सिर्फ मैच से जुड़े सवाल ही पूछे जाएंगे, उनके करियर या भविष्य पर नहीं.
इंटरव्यू की शुरुआत में ग्रीन ने अपनी वापसी को लेकर पॉजिटिव बात की और टीम की जीत की उम्मीद जताई. लेकिन जब उनसे हालिया खराब फॉर्म को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया.
यह बातचीत एक मिनट से भी कम चली. रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीन ने समय की बर्बादी (Waste of time) कहते हुए इंटरव्यू खत्म कर दिया और वहां से जाने लगे. इसी दौरान पत्रकार ने कहा कि वह पूरे दिन इस इंटरव्यू का इंतजार कर रहे थे, जिस पर ग्रीन भड़क गए और बोले, तुम मेरे पीछे क्यों पड़े हो?
स्थिति को संभालने के लिए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट कोच ब्यू कैसन को बीच में आना पड़ा. बाद में उन्होंने इस घटना के लिए माफी भी मांगी. रिपोर्ट में कहा गया कि ग्रीन आमतौर पर मीडिया के साथ सहज रहते हैं, इसलिए यह घटना असामान्य मानी जा रही है. इस पूरे मामले की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी दे दी गई है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










