
मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
AajTak
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कैम्प में नई एनर्जी देखने को मिल रही है. टीम के नए हेड कोच ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी (Blessing Muzarabani) को blessing in disguise (एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके अच्छे नतीजे होते हैं) बताते हुए साफ कर दिया है कि टीम का लक्ष्य इस सीजन चौथा खिताब जीतना है.
ईडन गार्डन्स में पहली ट्रेनिंग सेशन के दौरान नायर ने मुजारबानी का इसी खास अंदाज में स्वागत किया. नायर ने यह भी कहा कि वह KKR के इतिहास के सबसे लंबे खिलाड़ी हैं और टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं.
दरअसल, KKR ने पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में बैकअप ओवरसीज पेसर के रूप में साइन किया था, लेकिन BCCI के निर्देशों और भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के चलते उन्हें रिलीज करना पड़ा. ऐसे में मुजारबानी को 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया, जिन्होंने PSL छोड़कर KKR जॉइन किया.
मुजारबानी हाल ही में T20 वर्ल्ड कप में 13 विकेट लेकर संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4/17 का मैच जिताऊ प्रदर्शन भी किया था. 200 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने अब तक IPL डेब्यू नहीं किया है, हालांकि 2025 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े थे.यह भी पढ़ें: बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
KKR के लिए पिछला सीजन बेहद खराब रहा था, जहां टीम 8वें स्थान पर रही. इसके बाद टीम मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया गया और नायर को हेड कोच बनाया गया. उनके साथ शेन वॉटसन असिस्टेंट कोच और टिम साउदी बॉलिंग कोच की भूमिका में हैं, जबकि ड्वेन ब्रावो मेंटर बने हुए हैं.यह भी पढ़ें: Mustafizur Rahman: IPL में बवाल के बाद KKR ने छोड़ा, हंड्रेड में इस बांग्लादेशी क्रिकेटर को मिली ये टीम
नायर ने टीम को साफ संदेश दिया कि स्किल नहीं, बल्कि मानसिकता बदलने की जरूरत है. उन्होंने कहा- अगले 10 दिनों में स्किल नहीं बदलेगी, लेकिन हमारी सोच बदल सकती है. हमें हर हाल में जीतना है और चौथा स्टार हासिल करना है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










