
'बीमारी’ की चपेट में क्रिकेट! कौन है मास्टरमाइंड? इस दिग्गज ने खोल दी पोल
AajTak
भारतीय क्रिकेट में सोशल मीडिया की 'फैन आर्मी' का असर तेजी से बढ़ रहा है. रविचंद्रन अश्विन ने इसे ‘बीमारी’ बताते हुए कहा कि कई ऑनलाइन बातें नेचुरल नहीं, बल्कि बनाई हुई लगती हैं. उनका मानना है कि अब चर्चा खेल से ज्यादा खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द होने लगी है, जिससे क्रिकेट पीछे छूट रहा है.
भारतीय क्रिकेट में एक नई जंग छिड़ चुकी है. इस बार मैदान पर नहीं, बल्कि मोबाइल स्क्रीन पर! दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 'फैन आर्मी' के नाम पर चल रहे इस डिजिटल खेल को खुलकर ललकारा है. उनका सीधा वार- 'ये बीमारी है...'सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि क्रिकेट की बदलती आत्मा पर करारा तमाचा है.
अश्विन ने साफ इशारा किया है कि सोशल मीडिया पर जो ट्रेंड्स, बहसें और ‘ओपिनियन’ दिखते हैं, उनमें से कई बिल्कुल नेचुरल नहीं हैं. यानी पर्दे के पीछे कोई स्क्रिप्ट लिखी जा रही है और फैन्स सिर्फ उसे आगे बढ़ा रहे हैं. ये आरोप छोटा नहीं है- ये सीधे उस सिस्टम पर सवाल है, जो खिलाड़ियों को 'भगवान' और बाकी को 'साइड कैरेक्टर' बना देता है.
... यानी यह कोई हल्का-फुल्का आरोप नहीं है, बल्कि एक गंभीर इशारा है कि क्रिकेट के अंदर ऐसा माहौल बन गया है जहां कुछ खिलाड़ियों को जरूरत से ज्यादा महिमामंडित (भगवान जैसा) किया जाता है, जबकि बाकी खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया जाता है या उन्हें कम अहमियत (सिर्फ सहायक किरदार) माना जाता है.
इससे पहले सुनील गावस्कर और गौतम गंभीर भी इस ‘सुपरस्टार कल्चर’ को लेकर चेतावनी दे चुके हैं. लेकिन अश्विन ने इसे और आगे ले जाकर ‘ऑर्केस्ट्रेशन’ यानी सुनियोजित खेल की तरफ इशारा कर दिया है. मतलब यह है कि अश्विन सिर्फ फैन आर्मी के असर की बात नहीं कर रहे, बल्कि यह संकेत दे रहे हैं कि सोशल मीडिया पर जो राय और ट्रेंड्स दिखते हैं, वे पूरी तरह नेचुरल नहीं होते.
Revsportz Conclave में अश्विन ने जो खुलासा किया, वो और भी चौंकाने वाला है. उन्होंने कहा, 'जो बातें वो निजी बातचीत में सुनते हैं, वही कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर अलग नाम से ट्रेंड करने लगती हैं. सवाल सीधा है- क्या ये सब अपने आप हो रहा है? या फिर कोई इसे पीछे से चला रहा है?
आज का क्रिकेटर सिर्फ खिलाड़ी नहीं, एक चलता-फिरता 'ब्रांड' है. पीआर, इमेज और फॉलोइंग...सब कुछ मायने रखता है. लेकिन अश्विन की नाराजगी यहां है कि इस दौड़ में अब खिलाड़ी, खिलाड़ी को ही काटने लगे हैं- सीधे नहीं, बल्कि 'फैन आर्मी' के जरिए.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.












