
Yashasvi Jaiswal IPL 2024: यशस्वी जायसवाल ने नेट प्रैक्टिस में उड़ाया गर्दा, जहां मन हुआ वहां शॉट मारा, VIDEO
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से हो रहा है. IPL में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 24 मार्च को खेलेगी. मैच से पहले राजस्थान के धांसू बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे.
Yashasvi Jaiswal Indian Premier League 2024: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है. इस लीग में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 24 मार्च को खेलेगी. यह मुकाबला जयपुर में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. इस मैच से पहले राजस्थान के धांसू बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जहां वो तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे.
इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पहले मैच में मुकाबला राजस्थान के धांसू बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का एक वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया, जिसमें वो धांसू अंदाज में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं. यशस्वी इस प्रैक्टिस वीडियो में अपने मनचाहे शॉट मारते हुए दिखे. उनका जहां मन कर रहा है, वहां वह शॉट मार रहे हैं. राजस्थान ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- एसएमएस (सवाई मान सिंंह) में जैसबॉल मोड!
जायसवाल हाल में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज मे भी प्रचंड फॉर्म में थे. उन्होंने 5 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में 89 के एवरेज और 79.91 के स्ट्राइक रेट से 712 रन बनाए. वहीं जायसवाल आईपीएल 2023 के 14 मैचों में 625 रन स्कोर किए थे. इस दौरान उनका एवरेज 48.08 और स्ट्राइक रेट 163.61 का था. ऐसे में इस बार भी राजस्थान की टीम आईपीएल में अपने ओपनर बैटर यशस्वी जायसवाल से शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद करेगी.
राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथों में हैं. ऐसे में इस बार उनकी टीम खिताब जीतने की उम्मीद करेगी. राजस्थान केवल एक बार 2008 में आईपीएल का खिताब ही जीत सकी है. राजस्थान का पिछले आईपीएल में सफर बेहद दुखद तरीके से खत्म हुआ. शुरुआती मैचों में राजस्थान का सफर बेहद शानदार रहा था, लेकिन फिर वो प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी. लीग राउंड में राजस्थान रॉयल्स ने 7 मैचों में जीत प्राप्त की, 7 में हार मिली. इस तरह राजस्थान की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही थी.
IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स के मैच
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, जयपुर, दोपहर 3.30 बजे राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च, जयपुर, शाम 7.30 बजे मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल, मुंबई, शाम 7.30 बजे राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल, जयपुर, शाम 7.30 बजे

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











