
IPL 2026: राजस्थान छोड़कर क्यों चुना धोनी की CSK का साथ? संजू सैमसन ने पहली बार बताई वजह
AajTak
आईपीएल 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे. लेकिन इस सीजन की शुरुआत से पहले संजू सैमसन ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने पहली बार ये साफतौर पर बताया है कि आखिर उन्होंने राजस्थान छोड़कर चेन्नई का साथ क्यों चुना.
टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. 28 अप्रैल से आईपीएल का रोमांच शुरू होगा लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों के कई किस्से सामने आ रहे हैं. लेकिन इस सीजन की सबसे बड़ी खबर ये है कि इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए संजू सैमसन खेलते नजर आएंगे. केरल के 31 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज पिछले सीजन से पहले ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई की टीम में शामिल हुए थे.
सैमसन का RR छोड़ना उस वक्त फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला फैसला था. अब उन्होंने पहली बार बताया है कि आखिर उन्होंने जयपुर फ्रेंचाइजी से अलग होने का फैसला क्यों लिया. सैमसन ने कहा कि उन्हें लगा कि राजस्थान के साथ उनका समय पूरा हो चुका था, इसलिए उन्होंने नई शुरुआत करने का फैसला किया.
संजू ने बताया राजस्थान छोड़ने का राज
संजू सैमसन ने कहा, मैंने राजस्थान इसलिए छोड़ा क्योंकि मुझे लगा कि टीम के साथ मेरा समय खत्म हो गया है. सैमसन राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे हैं. उन्होंने कुल 11 सीजन राजस्थान के लिए खेले.
यह भी पढ़ें: 'उड़ा देंगे सर', संजू सैमसन ने सुनाई वैभव सूर्यवंशी की दिलेरी की कहानी, IPL डेब्यू से जुड़ा है किस्सा, VIDEO
वह 2013 से 2015 तक भी इस टीम का हिस्सा थे. इसके बाद दो सीजन उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले और फिर 2018 में दोबारा राजस्थान से जुड़ गए.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










