
Xiaomi ने किया कंफर्म, भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi का सस्ता 5G फोन
AajTak
Redmi 14C 5G का खुलासा हो गया है. कंपनी ने ऑफिशियली बताया है कि भारत में यह फोन 6 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है. इसके अलावा ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इसका टीजर भी सामने आया है, जहां इसके स्पेसिफिकेशन्स से खुलासा हुआ है. इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा मिलेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Xiaomi का Redmi ब्रांड भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Redmi 14C 5G होगा. Flipkart पर लिस्टेड डिटेल्स के मुताबिक, यह हैंडसेट भारत में 6 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है और यह फोन भारत में नं-1 बेस्ट सेलर फोन का सक्सेसर होगा.
Flipkart पर लिस्टेड डिटेल्स में इस हैंडसेट का डिजाइन दिखाया है. इसमें बैक पैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल गोगा. इसमें दो कैमरा सेंसर होंगे, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा. ये रेडमी का बजट स्मार्टफोन होगा, हालांकि इसकी कीमत पर से अभी पर्दा नहीं उठा है.
लिस्टेड डिटेल्स के मुताबिक, इस फोन में फास्ट डाउनलोड लैग फ्री वीडियो कॉलिंग, 5G+5G सिम सपोर्ट, स्मूद लाइव स्ट्रीमिंग. इसमें यूजर्स को तीन कलर वेरिएंट देखने को निल सकते हैं. इसमें एक व्हाइट, दूसरा ब्लू और तीसरा ब्लैक कलर मिलेगा. आने वाले दिनों में इसके और लेटेस्ट फीचर्स से पर्दा उठाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Xiaomi ला रहा इलेक्ट्रिक SUV, जबरदस्त लुक के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स
Redmi के इस अपकमिंग हैंडसेड को लेकर लीक्स रिपोर्ट्स में दावा किया है कि यह Redmi 14R 5G का रिब्रांडेड वर्जन होगा और यह फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है. इस हैंडसेट में 6.68-inch की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 600 Nits के साथ दस्तक दे सकता है.
यह भी पढ़ें: 108MP कैमरे वाले Xiaomi के 5G फोन पर डिस्काउंट, 14 हजार से कम हुई कीमत

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










