
WTC Latest Updates: साउथ अफ्रीका की जीत से WTC टेबल मेें उथल-पुथल, बांग्लादेश बाहर, जानें टीम इंडिया का समीकरण
AajTak
साउथ अफ्रीका ने 10 साल बाद एशियाई महाद्वीप में टेस्ट जीत हासिल की है. इस जीत से अफ्रीकी टीम ने WTC टेबल में छलांग लगाई है. बता दें कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में फिलहाल पहले स्थान पर है. भारत के अब तक 12 मैचों में 8 जीत, 3 हार और एक ड्रॉ से 98 अंक हैं.
बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने मेजबान बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया. अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 106 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के चौथे दिन (24 अक्टूबर) हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका ने 10 साल बाद एशियाई महाद्वीप में टेस्ट जीत हासिल की है. इससे पहले एशियाई महाद्वीप में साउथ अफ्रीका को आखिरी टेस्ट जीत 2014 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में मिली थी.
साउथ अफ्रीका को बंपर फायदा, बांग्लादेश बाहर
मीरपुर टेस्ट में यादगार जीत के बाद साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल में बंपर फायदा हुआ है. अफ्रीकी टीम अब WTC अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. साउथ अफ्रीका का अंक प्रतिशत (PCT) बढ़कर 47.62 हो गया है. अफ्रीकी टीम अंकतालिका में न्यूजीलैंड (44.44 ) और इंग्लैंड (43.06 ) से आगे निकल गई है है. उधर बांग्लादेश की टीम इस हार के बावजूद WTC टेबल में सातवें स्थान पर बनी हुई है, हालांकि उसका पीसीटी 34.38 से घटकर 30.56 हो गया है.
Changes on the World Test Championship standings following South Africa's triumph over Bangladesh in Mirpur 👀#BANvSA | #WTC25https://t.co/vmEQtdOREI
अब बांग्लादेशी टीम फाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गई है. देखा जाए तो साउथ अफ्रीकी टीम को मौजूदा चक्र में पांच और मुकाबले खेलने हैं. यदि अफ्रीकी टीम इन पांचों मुकाबलों में जीत हासिल कर लेती है, तो वह अधिकतम 69.44 प्रतिशत अंक हासिल कर सकती है जो उसे अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में जगह दिलाने के लिए पर्याप्त होगा. चार मैच जीतने पर भी साउथ अफ्रीका 61.11 प्रतिशत अंकों के साथ फाइनल के लिए तगड़ी दावेदारी पेश करेगा.
भारतीय टीम के क्या समीकरण?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









