
WTC फाइनल: पंत को पसंद नहीं आया शार्दुल का ये काम! शास्त्री से की शिकायत
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर हैंडल पर मैच के तीसरे दिन का हाईलाइट शेयर किया है. इस वीडियो के अंतिम हिस्से में एक मजेदार वाकया देखने को मिला.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल से पहले टीम इंडिया साउथैम्पटन में इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेल रही है. आईसीसी की इस ट्रॉफी पर कब्जा करने के लिए टीम इंडिया कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं. इस अभ्यास मैच के तीन दिन हो चुके हैं और कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बता दिया है कि वह फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. The third day of intra-squad match simulation was about settling down & finding that rhythm. 👍 👍 #TeamIndia Here's a brief recap 🎥 👇 pic.twitter.com/WByZoIxzT6 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ट्विटर हैंडल पर मैच के तीसरे दिन का हाईलाइट शेयर किया है. इस वीडियो के अंतिम हिस्से में एक मजेदार वाकया देखने को मिला. दरअसल, तीसरे दिन का खेल होने के बाद शार्दुल ठाकुर ने सीधे नेट्स का रुख किया. इस पर ऋषभ पंत ने मजे लिए. शार्दुल को नेट्स की ओर जाता देख पंत ने टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री से उनकी शिकायत की.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












