
WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग में बखेड़ा, सुरक्षा में सेंध लगाकर मैदान में घुसा शख्स, इस क्रिकेटर ने 'बाहुबली' बनकर सिखाया सबक
AajTak
WPL 2024 का एक अहम मुकाबला यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच 28 फरवरी को बेंगलुरु में खेला गया. इस मुकाबले को यूपी को टीम ने जीता. वहीं मैच के दौरान एक दर्शक मैदान में कूद आया. वह पिच की ओर बढ़ रहा था लेकिन तभी एलिसा हीली ने उसको पिच की ओर बढ़ने से रोक दिया.
Security Breached in WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के एक मुकाबले में यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच 28 फरवरी को मुकाबला हुआ. इस मुकाबले के दौरान एक दर्शक मैदान में घुस आया, जिसे यूपी वारियर्स की कप्तान और विकेटकीपर एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने रोक दिया. एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क की पत्नी हैं. वहीं उनके चाचा इयान हीली भी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर रह चुके हैं.
WPL 2024 मैच में यह दुर्भाग्यशाली घटना मुंबई इंडियंस की पारी के आखिरी ओवर में हुई. इस दौरान एक दर्शक सुरक्षा में सेंध लगाकर मैदान के बीच में आ गया. इसके बाद एलिसा हीली को लगा कि वो पिच को नुकसान पहुंचाएगा, जिसके बाद उन्होंने इस दर्शक को पकड़कर अलग कर दिया. विकेट-कीपिंग कर रही हीली ने इस दौरान इस दर्शक को पिच की ओर बढ़ने से रोकने के लिए हर तरह की कोशिश की.
यह घटना एमआई की पारी की अंतिम गेंद के बाद हुई, जब वारियर्स लाइनअप में गौहर सुल्ताना की जगह लेने वाली तेज गेंदबाज अंजलि सरवानी ने सजीवन सजना को आउट किया. खेल दोबारा शुरू होने से पहले कुछ देर के लिए रुका रहा.
एलिसा हीली ने दिलाई सायमंड्स और बेयरस्टो की याद ध्यान रहे कुछ इसी तरह से एक बार ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी रहे एंड्रयू सायमंडस ने ही एक पिच पर हमला करने वाले शख्स को रोका था. वहीं पिछले साल एशेज टेस्ट के दौरान लॉर्ड्स में जॉनी बेयरस्टो ने भी एक दर्शक को रोक दिया था, लॉर्ड्स में यह दर्शक 'जस्ट स्टॉप ऑयल' के लिए घुस आया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









