
World Thyroid Day 2023: बहुत जल्दी थक जाते हैं आप? कहीं ये गंभीर बीमारी तो नहीं
AajTak
World thyroid day 2023: अगर थायराइड शरीर में बहुत ज्यादा हार्मोन बनाता है, तो वजन बहुत ज्यादा कम होने लगता है. इसे हाइपरथायरायडिज्म (Hyperthyroidism) कहा जाता है. ज्यादातर लोगों में हाइपोथायरायडिज्म ही पाया जाता है. खासतौर से 60 साल की ऊम्र से ज्यादा महिलाओं में थायराइड की दिक्कत अधिक देखने को मिलती है.
World thyroid day 2023: हर साल 25 मई को दुनिया भर में वर्ल्ड थायराइड डे (World thyroid day 2022) मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को थायराइड के प्रति जागरूक करना है. थायराइड ग्लैंड के सही तरीके से काम ना कर पाने की वजह से ये समस्या होती है. खासतौर से 60 साल की ऊम्र से ज्यादा महिलाओं में थायराइड की दिक्कत अधिक देखने को मिलती है.
थायराइड तितली के आकार की एक ग्रंथि होती है जो गले के आगे के हिस्से में होती है. ये एक हॉर्मोन बनाती है जिसकी मदद से मेटाबोलिज्म कंट्रोल में रहता है. जब हार्मोन का स्तर बहुत कम या बहुत अधिक हो जाता है, तो शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं.
बहुत अधिक वजन बढ़ना या घटना- वजन में बदलाव आना थायराइड डिसऑर्डर के सबसे आम लक्षणों में से एक है. वजन बढ़ना थायराइड हार्मोन के कम होने का संकेत देता है, जिसे हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism) कहा जाता है. वहीं अगर थायराइड शरीर में बहुत ज्यादा हार्मोन बनाता है, तो वजन बहुत ज्यादा कम होने लगता है. इसे हाइपरथायरायडिज्म (Hyperthyroidism) कहा जाता है. ज्यादातर लोगों में हाइपोथायरायडिज्म ही पाया जाता है.
गर्दन में सूजन- गर्दन में सूजन या इसका बढ़ जाना थायराइड की गड़बड़ी का स्पष्ट संकेत है. इसमें गले में गॉयटर यानी गण्डमाला बन जाता है. ये हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म दोनों में हो सकता है. कभी-कभी गर्दन में सूजन थायराइड कैंसर या गांठ की वजह से भी हो सकती है.
हृदय गति में परिवर्तन- थायराइड हार्मोन शरीर के लगभग हर अंग पर असर डालता है. इसकी वजह से दिल की धड़कन में भी बदलाव आने लगता है. हाइपोथायरायडिज्म वाले लोगों की हृदय गति सामान्य से धीमी हो जाती है जबकि हाइपरथायरायडिज्म की वजह से ये गति तेज हो जाती है. ये ब्लड प्रेशर भी बढ़ाता है.
एनर्जी और मूड में बदलाव- थायराइड डिसऑर्डर का एनर्जी लेवल और मूड पर भी बहुत असर पड़ता है. हाइपोथायरायडिज्म में लोगों को थकान, सुस्ती और उदासी महसूस होती है. हाइपरथायरायडिज्म की वजह से चिंता, नींद न आने की समस्या, बेचैनी और चिड़चिड़ापन होता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










