World Kidney Day: इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, किडनी फेल होने का हो सकते हैं संकेत
AajTak
जब किडनी फेल हो जाती है तो ये विषाक्त पदार्थों को सही तरीके से खून से फिल्टर नहीं कर पाती है और शरीर विषाक्त पदार्थों से भर जाता है. इससे किडनी फेल हो सकती है और गंभीर स्थिति में इससे जान जाने का भी खतरा हो सकता है.
किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम करती है. किडनी विषाक्त पदार्थों को ब्लैडर में भेजती है जहां यूरिन के जरिए ये शरीर से बाहर निकल जाते हैं. जब किडनी फेल हो जाती है तो ये विषाक्त पदार्थों को सही तरीके से खून से फिल्टर नहीं कर पाती है और शरीर विषाक्त पदार्थों से भर जाता है. इससे किडनी फेल हो सकती है और गंभीर स्थिति में इससे जान जाने का भी खतरा हो सकता है. किडनी फेल होने के लक्षण- यूरिन कम हो जाना, पैरों या एड़ियों में सूजन, सांस लेने में दिक्कत, बहुत ज्यादा थकान, मिचली, उलझन, सीने में दर्द,या दौरा पड़ना किडनी फेल होने के प्रमुख लक्षण हैं. हालांकि कभी-कभी बिना किसी लक्षण के भी किडनी फेल हो जाती है. किडनी फेल होने के कारण- किडनी फेल होने के पीछे कई कारण हैं जैसे कि किसी बीमारी की वजह से यूरिन का कम हो जाना, हार्ट अटैक, दिल की बीमारी, लिवर का फेल हो जाना, प्रदूषण, कुछ दवाएं, क्रोनिक डिजीज, डिहाइड्रेशन, किडनी ट्रॉमा, एलर्जी रिएक्शन, गंभीर इंफेक्शन और हाई ब्लड प्रेशर.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











