
इधर ईरान में क्रांति, उधर रईस तुर्किए में कर रहे पार्टी! खामेनेई शासन में खूब खाई मलाई
AajTak
ईरान के कुछ सबसे धनी लोग पार्टी करने के लिए तुर्किए भाग गए हैं. वहीं देश के आम लोगों पर सरकार घातक दमनकारी कार्रवाई कर रही है. बताया जाता है कि तुर्किए में मस्ती कर रहे लोग इस्लामिक शासन में सबसे ज्यादा मलाई खाने वाले हैं.
ईरान में लोग सड़कों पर उतर कर सरकार का विरोध कर रहे हैं. सरकार आंदोलनकारियों पर गोली चला रही है. वहीं देश के कुछ सबसे धनी लोग ऐसे समय तुर्किए भाग गए, ताकि वे वहां पार्टी कर सकें. इन पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि ये वही लोग हैं जो खामेनेई शासन में चांदी काट रहे हैं. जबकि, उनके देश में दमनकारी सरकार प्रदर्शनों के दौरान हजारों निवासियों का नरसंहार कर रही है.
ईरान में जिस आर्थिक संकट ने राष्ट्रीय आक्रोश को जन्म दिया, उसका असर वहां के कुछ सबसे धनी लोगों पर कोई असर नहीं है. इसलिए वेलोग ईरान की सीमा से मात्र 60 मील दूर स्थित तुर्की के एक शहर वान में शरण लिए हुए हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, द टेलीग्राफ के पत्रकारों ने एक नाइटक्लब में अभिजात वर्ग के ईरानी लोगों को इकट्ठा होते देखा.
खामेनेई शासन में चांदी काट रहे ये लोग ये लोग शासन से लाभान्वित होते हैं. सबसे ज्यादा सरकारी मलाई खाने वाले लोगों में से हैं. वे फिलहाल ईरान छोड़कर चले गए हैं, क्योंकि उन्हें वहां रहने पर खुद के लिए खतरनाक माहौल बन जाने का डर था. तुर्की वे सुरक्षित महसूस कर सकते हैं. यह बातें क्लब में मौजूद एक ईरानी ने उस आउटलेट को बताई.
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने ईरान में अपने कारोबार से बहुत पैसा कमाया है. वे इसे खर्च करने के लिए यहां आते हैं, ताकि आराम से यहां पार्टी कर सके. ईरान और तुर्किए को अलग करने वाली पर्वत श्रृंखला के दूसरी ओर, हजारों प्रदर्शनकारी हफ्तों से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों को जारी रखे हुए हैं.
ईरान में मुर्दाघरों के बाहर पड़े हैं अनगिनत शव ईरान में हुए प्रदर्शनों से सामने आए भयावह फुटेज में कई मुर्दाघरों के बाहर कतारों में पड़े अनगिनत शव दिखाई दे रहे थे. बचे हुए लोगों ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उन्होंने राज्य की प्रमुख सैन्य शाखा, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर को हर किसी पर गोलियों की बौछार करते और शांति से प्रदर्शन कर रहे लोगों के सिर पर निशाना साधने की कोशिश करते देखा.
ईरान की न्यायपालिका ने संकेत दिया है कि मोहरेब (ईश्वर के विरुद्ध युद्ध छेड़ना) के आरोप में गिरफ्तार लोगों को मृत्युदंड का सामना करना पड़ सकता है. गिरफ्तार किए गए अनुमानित 24,000 प्रदर्शनकारियों में से कई पर यही आरोप है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









