
इंतजार खत्म! WhatsApp यूजर्स के लिए आ रहा है ये नया फीचर, सभी को होगा फायदा
AajTak
WhatsApp Web पर लंबे समय से ग्रुप वीडियो और ऑडियो कॉल की मांग की जा रही है. Meta ने अब इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है. WABetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि WhatsApp Web में ग्रुप वीडियो कॉल और ऑडियो कॉल्स की सर्विस जल्द ही शुरू होगी. अभी यह सर्विस WhatsApp विंडो ऐप के जरिए मिलती है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
WhatsApp पर एक नया फीचर आ रहा है, जिसके बाद WhatsApp वेब वर्जन पर वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा मिलेगी. अभी तक ग्रुप वीडियो कॉल और ऑडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन या WhatsApp Windows App का यूज करना पड़ता है. अब अगर आप किसी दूसरे का लैपटॉप यूज कर रहे हैं, तो आने वाले दिनों में WhatsApp Web के जरिए भी वीडियो या वॉयस ग्रुप कॉल पर कनेक्ट हो सकेंगे. ये जानकारी WAbetainfo ने शेयर की है.
WhatsApp के अपकमिंग फीचर और अपडेट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WAbetainfo ने बताया है कि WhatsApp वेब वर्जन पर ग्रुप में Voice और Video कॉल्स का सपोर्ट मिलेगा. अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है. इसको अभी बीटा वर्जन के लिए भी जारी नहीं किया गया है. रिपोर्ट में अपकमिंग फीचर को दिखाने के लिए एक स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किया गया है.
WhatsApp Web में कॉलिंग आइकन मौजूद
मौजूदा समय में WhatsApp Web के ग्रुप चैट में ऊपर की तरफ वीडियो कॉल्स का आइकन मिलता है. जैसे ही वीडियो कॉल्स के आइकन पर क्लिक करेंगे तो वहां लिखा नजर आएगा कि Windows App के साथ ग्रुप कॉल्स करें. आने वाले दिनों में बिना Windows App के बिना भी ग्रुप वीडियो और ऑडियो ग्रुप चैट कॉल्स की जा सकेगी.
WAbetainfo ने किय पोस्ट
WhatsApp Web में शुरुआत में मिलेंगी सीमाएं

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









