
दर्द हुआ तो हॉस्पिटल गई महिला, पता चला पिछली बार डॉक्टर ने यूट्रस में छोड़ दिया था ब्रश!
AajTak
रूस में डॉक्टर ने गलती से एक महिला के अंदर मेटल का ब्रश छोड़ दिया. इसके बाद उसे काफी दर्दन होने लगा. ब्रश को बाहर निकालने के लिए उसकी सर्जरी करनी पड़ी.
रूस में एक महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से अपनी नियमित जांच करवाकर घर लौटी. उसके बाद उसके पेट में दर्द शुरू हो गया. महिला जब दोबारा डॉक्टर के पास गई तो जांच में पेट के अंदर मेटल का ब्रश दिखाई दिया. इसके बाद महिला की सर्जरी करनी पड़ी.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, स्त्री रोग विशेषज्ञ ने रेगुलर चेकअप के दौरान एक भयानक गलती कर दी. महिला के शरीर के अंदर मेटल ब्रश छोड़ दी. घर जाने के बाद महिला को असहनीय दर्द हुआ. स्त्री रोग विशेषज्ञ की घोर लापरवाही के कारण महिला मरीज को न सिर्फ भयानक दर्द झेलना पड़ा. इसके परिणामस्वरूप पीड़िता को आपातकालीन सर्जरी करानी पड़ी.
जिस निजी क्लिनिक में यह घटना घटी, उस पर अब महिला ने मुआवजे की मांग और आपराधिक जांच का दबाव बना रही है. रूस में स्थानीय सूत्रों के अनुसार , 32 साल की महिला एक निजी क्लिनिक में स्त्री रोग विशेषज्ञ से जांच कराने गई थी. जांच के दौरान, डॉक्टर ने कथित तौर पर एक प्लास्टिक की छड़ी का उपयोग करके यूटरस कार्विक्स से कुछ टिश्यू लिया था. इसके सिरे पर एक धातु का ब्रश लगा हुआ था.
रेगुलर चेकअप के बाद शुरू हुआ दर्द इस टेस्ट के तुरंत बाद पीड़िता की तबीयत खराब होने लगी. रूसी समाचार टेलीग्राम चैनल बाजा के अनुसार, उसे बुखार आ गया और पेट के निचले हिस्से में दर्द होने लगा. इसके बाद मरीज को तुरंत क्लिनिक वापस ले जाया गया, जहां अल्ट्रासाउंड स्कैन में उसके गर्भाशय में एक बाहरी वस्तु दिखाई दी. डॉक्टर ने इसे गर्भनिरोधक कॉइल बताकर खारिज कर दिया.
पीड़िता ने कथित तौर पर कभी भी इस प्रकार के गर्भनिरोधक का प्रयोग नहीं किया था. इसके बाद महिला एक अन्य चिकित्सा केंद्र में गई, जहां उसे आपातकालीन सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया. बाद में पता चला कि पिछली स्त्री रोग विशेषज्ञ ने जांच के दौरान इस्तेमाल किए गए उपकरण का वही ब्रश उसके अंदर छोड़ दी थी.
पीड़िता के वकील यूरी किरिलेंकोव का मानना है कि स्त्री रोग विशेषज्ञ की नजर से यह बात छूट ही गई होगी कि उपकरण का एक टुकड़ा टूटकर अंदर चला गया था. किरिलेंकोव का मानना है कि डॉक्टर ने इस गलती को छिपाए रखा. पीड़िता और उसके वकील अब क्लिनिक से मुआवज़ा मांग रहे हैं और आपराधिक कार्रवाई शुरू करने के लिए दबाव डाल रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









