
दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर लगा कर तैयार किया AI हेलमेट, ऐसे डिटेक्ट करता है रियल टाइम ट्रैफिक वायलेशन
AajTak
AI Helmet: इस हेलमेट में लगा है दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर Raspberry Pie. ये हेलमेंट रियल टाइम ट्रैफिक वायलेशन डिटेक्ट करके पुलिस को भेज सकता है. इसमें कैमरा और AI भी है.
बेंगलुरु में ट्रैफिक कोई नई परेशानी नहीं है. सुबह ऑफिस टाइम हो या शाम का पीक आवर, लाल बत्ती तोड़ते वाहन, बिना हेलमेट बाइक चलाते लोग और गलत साइड से घुसती गाड़ियां आम नज़ारा हैं.
लोग गुस्सा करते हैं, सोशल मीडिया पर वीडियो डालते हैं, फिर अगली सुबह वही कहानी दोहराई जाती है. लेकिन इसी शहर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने इस रोज़ की परेशानी को एक अलग नजर से देखा और अपना हेलमेट ही ट्रैफिक निगरानी की मशीन बना डाला.
इस इंजीनियर का नाम पंकज तंवर है. रोज़ बाइक से ऑफिस जाते वक्त जो कुछ वह देखता था, वही उसका आइडिया बन गया. उसने सोचा, अगर सड़क पर ही कोई ऐसा सिस्टम हो जो नियम तोड़ते ही उसे पकड़ ले और सबूत के साथ पुलिस तक पहुंचा दे, तो शायद लोगों का व्यवहार बदले. इसी सोच से उन्होंने AI Helmet बना दिया.
AI Helmet
बाहर से यह एक आम हेलमेट जैसा दिखता है, लेकिन अंदर कैमरा है, लोकेशन सिस्टम (GPS) है और एक छोटा सा कंप्यूटर है. इस हेलमेट में Raspberry Pie यूज किया गया है जिसे दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर भी कहा जाता है.
इस हेलमेट में जो कैमरा लगा है उसका वीडियो Raspberry Pie रियलटाइम में मॉनिटर करता है. वीडियो देखकर समझ सकता है कि सामने वाला हेलमेट पहने है या नहीं, नंबर प्लेट ढकी है या नहीं, या गाड़ी गलत साइड चल रही है या नहीं. जैसे ही कोई नियम टूटता है, हेलमेट उस पल की तस्वीर और जगह की जानकारी सेव करता है और रिपोर्ट तैयार कर देता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









