
एंट्री करो, जो चाहो उठा लो! जापान के इस स्टोर में है चोरी की पूरी छूट, लेकिन एक शर्त के साथ
AajTak
एक ऐसे स्टोर जहां आपको बिना किसी रोक-टोक के चोरी करने की इजाजत दी जाए.ये सुनने में असंभव लगता है, लेकिन ऐसा ही एक अनोखा स्टोर इन दिनों सुर्खियों में है.
टोक्यो में इन दिनों एक ऐसा स्टोर सुर्खियों में है, जिसकी अनोखी स्कीम सबका ध्यान खींच रही है. यह कोई सामान्य दुकान नहीं है, बल्कि यहां आने वालों को चोरी करने की खुली अनुमति दी जाती है. स्टोर के नियमों के अनुसार, अंदर प्रवेश करने के बाद व्यक्ति को पूरे 60 सेकंड मिलते हैं, जिनमें वह कपड़े, एक्सेसरीज़, गैजेट्स या फिर कोई भी रखा सामान उठा सकता है. हालांकि यह ऑफर जितना आकर्षक लगता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी है, क्योंकि इसके साथ कुछ सख्त शर्तें जुड़ी हुई हैं.
जापान टुडे की खबर के मुताबिक, इस स्टोर का नाम TOH है. जापानी भाषा में TOH, ‘चोरी’ के लिए इस्तेमाल होने वाले एक अक्षर के उच्चारणों में से एक है. यह स्टोर 13 से 16 मार्च तक चार दिनों के लिए एक बार फिर खोला जा रहा है. पिछले साल जब यह पहली बार शुरू हुआ था, तब यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. हालात ऐसे थे कि कई बार लोगों को घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा. इस अनोखे प्रयोग का आयोजन एक रेडियो कार्यक्रम से जुड़े कलाकारों की ओर से किया गया है.
क्या हैं शर्तें
इस स्टोर में एंट्री करने के लिए 1,000 येन चुकाने पड़ते हैं. अंदर का माहौल बिल्कुल किसी अंडरग्राउंड बाजार जैसा तैयार किया गया है. एंट्री मिलते ही आपके पास सिर्फ 60 सेकंड होते हैं, जिनमें आप जो चाहें उठा सकते हैं, चाहे वह कपड़े हों, एक्सेसरीज हों या फिर टेक से जुड़ा कोई सामान.
लेकिन इस पूरे सेटअप की सबसे बड़ी चुनौती है खामोशी. स्टोर के हर कोने में बेहद संवेदनशील माइक्रोफोन लगाए गए हैं, जो मामूली सी हरकत भी पकड़ लेते हैं. ज़रा-सी आवाज हुई और आपको तुरंत बाहर भेज दिया जाता है. इसके बाद न तो कोई सामान मिलता है, न रिफंड और न ही दोबारा कोशिश करने का मौका दिया जाता है.
क्या है 'चोरी' करने वालों का अनुभव

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









