
असम में बंपर सरकारी भर्ती, 2972 पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
AajTak
असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने वर्ष 2026 के लिए वन विभाग, असम पुलिस और अग्निशमन सेवाओं में कुल 2972 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 से शुरू होगी. इस भर्ती में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए असम से बड़ी खुशखबरी आई है. असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने साल 2026 के लिए वन विभाग, असम पुलिस और अग्निशमन सेवाओं में कुल 2972 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार SLPRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं.
किस विभाग में कितने पद? इस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. कांस्टेबल (श्रेणी-III): 733 पद कांस्टेबल (WO/WT): 642 पद वन रक्षक: 504 पद एएफपीएफ कांस्टेबल: 405 पद फायरमैन: 337 पद वनपाल (ग्रेड-I): 211 पद गेम वॉचर: 74 पद आपातकालीन बचावकर्ता: 41 पद बैंडमैन: 11 पद बोटमैन: 10 पद बिगुलर: 2 पद कांस्टेबल (UB): 1 पद उप-अधिकारी: 1 पद
योग्यता क्या होनी चाहिए? वनपाल (ग्रेड-I): ग्रेजुएशन पास कांस्टेबल (WO/WT), सब-ऑफिसर: 12वीं (साइंस स्ट्रीम, PCM जरूरी) वन रक्षक, गेम वॉचर, कांस्टेबल (UB): 12वीं पास एएफपीएफ कांस्टेबल, बैंडमैन, बिगुलर: 10वीं पास बोटमैन: तैराकी आनी चाहिए
सैलरी कितनी मिलेगी? चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 70,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा. इसके अलावा ग्रेड पे, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी.
आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









