
सर्दियों में AC खरीदना क्यों है सबसे स्मार्ट फैसला, ये पांच वजह जिसे जान कर तुरंत लेंगे ऐक्शन
AajTak
विंटर सीजन में एयर कंडीशनर खरीदने के बारे में काफी कम लोग सोचते हैं. लेकिन अगर आपने विंटर में एसी खरीदा तो ये आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. एक नहीं, 5 से ज्यादा वजह बता रहे हैं. इससे आप ये समझ पाएंगे कि कब एसी खरीदने में समझदारी है.
सर्दियों में AC खरीदने की बात सुनकर बहुत लोगों को लगता है यह उल्टा कदम है. रिएलिटी इससे काफी अलग है. खासकर भारत जैसे देश में जहां कुछ शहरों में ठंड हल्की होती है, कुछ जगह नमी रहती है और कुछ जगह सर्दियों में भी हवा की क्वालिटी बिगड़ जाती है. यही वजह है कि बहुत से ब्रांड और रिटेलर भी ऑफ सीजन में खरीदने को बेहतर बताते हैं.
AC डिस्काउंट और कैशबैक
पहली और सबसे प्रैक्टिकल वजह पैसे की है. गर्मियों में एसी की मांग चरम पर होती है, इसलिए उस टाइम पर काफी महंगे एयर कंडीशनर बिकते हैं. इंस्टॉलेशन की लाइन भी लंबी. सर्दियों और अर्ली स्प्रिंग में मांग गिरती है, तो डिस्काउंट, एक्सचेंज, कैशबैक और स्टॉक क्लियरेंस ऑफर ज्यादा दिखते हैं.
कई फाइनेंस और ब्रांड गाइड भी यही कहते हैं कि ऑफ सीजन, खासकर विंटर और अर्ली स्प्रिंग, खरीदने के लिहाज से सस्ता पड़ सकता है क्योंकि रिटेलर इन्वेंटरी क्लियर करने की कोशिश करते हैं.
AC इंसॉलेशन और सर्विस
दूसरी वजह है इंस्टॉलेशन और सर्विस एक्सपीरिएंस. गर्मियों में टेक्नीशियन और ब्रांड सर्विस टीमों पर लोड इतना होता है कि स्लॉट मिलना मुश्किल हो जाता है, और जल्दीबाजी में गलत इंस्टॉलेशन का रिस्क भी बढ़ता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









