
जयपुर के इस भिखारी से बैंक से बाहर आता है SBI स्टाफ और... वीडियो हो रहा शेयर
AajTak
जयपुर की चौड़ा रास्ता स्थित SBI शाखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बैंक कर्मचारी व्हीलचेयर पर बैठे एक दिव्यांग व्यक्ति की बैंकिंग जरूरतों में मदद करने के लिए खुद बाहर आते नजर आ रहे हैं.
जयपुर की एक बैंक शाखा से इंसानियत को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. यह वीडियो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की जयपुर स्थित चौड़ा रास्ता शाखा का है, जहां बैंक कर्मचारियों ने एक दिव्यांग व्यक्ति की मदद के लिए खुद बैंक से बाहर आकर उसकी सभी बैंकिंग जरूरतें पूरी की. यह व्यक्ति पिछले पांच साल से बैंक के अंदर नहीं जा पाया, लेकिन फिर भी हर महीने उसका काम सम्मान और संवेदना के साथ पूरा किया जाता है. यह वीडियो इंसानियत की मिसाल बन गया है.
सीढ़ियां न चढ़ पाने पर भी नहीं रोकी मदद वीडियो में दिख रहा है कि एक दिव्यांग व्यक्ति, जो सीढ़ियां चढ़ने में असमर्थ है, बैंक के बाहर एक खास साइकिल पर बैठा हुआ है. वह पिछले करीब 5 साल से बैंक के अंदर नहीं जा पाया, लेकिन इसके बावजूद हर महीने उसका बैंक का काम बिना किसी परेशानी के हो रहा है. बैंक कर्मचारी उसे अंदर बुलाने के बजाय खुद बाहर आते हैं और वहीं सड़क पर फॉर्म भरने से लेकर पैसे जमा करने तक की सारी प्रक्रिया पूरी कर देते हैं.
परिवार के लिए करता है संघर्ष वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने कैप्शन में बताया कि यह व्यक्ति चल नहीं सकता और साइकिल पर बैठकर भीख मांगता है, ताकि हर महीने अपने गांव में रहने वाले परिवार को पैसे भेज सके. उसकी मेहनत और जिम्मेदारी लोगों को भावुक कर रही है.
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ बैंक कर्मचारियों का व्यवहार पूरी तरह सम्मान और संवेदना से भरा हुआ नजर आता है. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के दिल को छू गया है. जैसे-जैसे यह वीडियो वायरल हो रहा है, लोग एसबीआई कर्मचारियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. नेटिजन्स का कहना है कि जब जिंदगी पहले से ही मुश्किल हो, तब ऐसी छोटी-छोटी दयालुता किसी की पूरी दुनिया बदल सकती है. यह घटना हमें याद दिलाती है कि अगर भगवान किसी से कुछ छीन लेता है, तो कहीं न कहीं इंसानियत का हाथ आगे बढ़ाने के लिए भी भेज देता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









