
Budh Rajyog 2026: बुध ने बनाए 2 शक्तिशाली राजयोग, इन 3 राशियों को होने वाला है धन लाभ
AajTak
इस समय मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति बनी हुई है. यहां बुध के कारण बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण दो शुभ राजयोग बन रहे हैं. ज्योतिषविदों के अनुसार, ये शुभ राजयोग तीन राशियों को धन-संपत्ति, सफलता और उन्नति दिलाने वाले साबित हो सकते हैं.
Budh Rajyog 2026: इस समय मकर राशि में चार ग्रह एक साथ विराजमान हैं. सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एकसाथ इस राशि में बैठे हुए हैं. ऐसे में बुध ने यहां एक नहीं, बल्कि दो-दो शुभ राजयोग का निर्माण किया है. ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध ने सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य और शुक्र के साथ मिलकर लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण किया है. इस राशि में बुध 3 फरवरी तक रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि ये दो शक्तिशाली राजयोग तीन राशियों को जबरदस्त लाभ देने वाले हैं.
वृषभ राशि लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य योग आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला है. ऐसे में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. करियर, धन और निजी जीवन तीनों ही मोर्चों पर लाभ की संभावना बनेगी. नौकरी-कारोबार में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे. लंबे समय से प्रमोशन-इन्क्रीमेंट का इंतजार कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. धन की आवक बढ़ेगी. रुपए-पैसे का लाभ होगा. कर्ज-उधार में फंसा पैसा वापस लौटेगा. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन दूर होगी.
वृश्चिक राशि बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग वृश्चिक राशि वालों को भी लाभ देंगे. आपके प्रयासों में तेजी आने वाली है. आपके द्वारा किए गए प्रत्येक कार्यों में लाभ की संभावना अधिक रहेगी. नई नौकरी या नया व्यापार शुरू करने वालों के लिए समय अच्छा दिख रहा है. आपको अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं. ये शुभ योग बने रहने तक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और बचत में भी वृद्धि होगी. रोग-बीमारियों से राहत मिलेगी.
मकर राशि मकर राशि के लग्न भाव में यह शुभ योग बन रहे हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को ही इसका सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है. अधूरे पड़े कार्यों में गति आएगी. धन-संपत्ति में तेजी से वृद्धि हो सकती है. आकस्मिक धन लाभ और बचत संभव है. समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने की दिशा में काम करेंगे. आपको खूब मान-सम्मान बढ़ेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग भी दिख रहे हैं. व्यापार में अच्छा मुनाफा संभव है. सुनियोजित रणनीतियों से आप बड़ी उपलब्धियों को हासिल करेंगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









