
Harvard में पढ़ाई करने जा रहे यहां के CM, कौन सा है वो कोर्स, जिसकी फीस है 10 लाख रुपये!
AajTak
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी जनवरी 2026 में हावर्ड कैनेडी स्कूल के एक सप्ताह के लीडरशिप प्रोग्राम ‘Leadership for the 21st Century’ में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में दुनिया भर के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और इसकी फीस 12,900 डॉलर है, जिसमें पढ़ाई, कैंपस में रहना और भोजन शामिल है.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जनवरी 2026 में अमेरिका के प्रतिष्ठित हावर्ड कैनेडी स्कूल के खास लीडरशिप प्रोग्राम में हिस्सा लेने जा रहे हैं, जहां दुनिया भर के वरिष्ठ नेता आधुनिक समय की नेतृत्व चुनौतियों को समझेंगे और उनके समाधान पर चर्चा करेंगे. यह कार्यक्रम ‘Leadership for the 21st Century’ नाम से जाना जाता है और इसका आयोजन 25 से 30 जनवरी 2026 के बीच अमेरिका के कैम्ब्रिज में किया जाएगा. यह एक एक हफ्ते का कार्यकारी (Executive) शिक्षा कार्यक्रम है, जिसमें दुनिया के 20 से ज्यादा देशों से वरिष्ठ नेता और पेशेवर हिस्सा लेंगे.
क्या है इस हावर्ड प्रोग्राम की खासियत? हावर्ड कैनेडी स्कूल के मुताबिक, यह कोर्स नेतृत्व को किसी पद से नहीं, बल्कि व्यवहार और जिम्मेदारी के रूप में सिखाता है. इसमें यह समझाया जाता है कि जब सिर्फ अधिकार काफी न हों, तब नेता लोगों को साथ लेकर मुश्किल समस्याओं का समाधान कैसे करते हैं.
हावर्ड प्रोग्राम में क्या पढ़ाया जाएगा इस कोर्स में असली जीवन से जुड़े केस स्टडी पढ़ाए जाते हैं. राजनीति, प्रशासन और समाज से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा होती है. अलग-अलग देशों और क्षेत्रों के अनुभव शेयर किए जाते हैं.
पढ़ाई कैसे होती है? इस प्रोग्राम में पढ़ाई काफी गहन होती है. प्रतिभागियों को रोजाना क्लास में शामिल होना होता है. असाइनमेंट और होमवर्क करना होता है. ग्रुप प्रोजेक्ट्स पर काम करना होता है. हर सुबह छोटे ग्रुप में चर्चा से शुरुआत होती है, जहां सभी अपने काम से जुड़ी लीडरशिप चुनौतियों को शेयर करते हैं. इसका मकसद समस्याओं को नए नजरिए से समझना और बेहतर समाधान निकालना होता है.
किन लोगों के लिए है यह कोर्स? हावर्ड के अनुसार, यह प्रोग्राम खास तौर पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और प्रशासनिक नेताओं, बड़ी कंपनियों के टॉप अधिकारी एनजीओ और गैर-लाभकारी संस्थाओं के प्रमुखों के लिए तैयार किया गया है.
कोर्स की फीस कितनी है? इस कार्यक्रम की कुल फीस 12,900 अमेरिकी डॉलर (करीब 10–11 लाख रुपये) है. इसमें ट्यूशन फीस, हार्वर्ड कैंपस में रहने की सुविधा, पढ़ाई का पूरा मटेरियल,अधिकतर भोजन

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









