
Gupt Navratri 2026: सुबह का मुहूर्त निकल गया है तो इस मुहूर्त में करें घटस्थापना, जानें पूजा विधि
AajTak
Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र साल में दो बार मनाई जाती है, माघ और आषाढ़ मास में. यह नवरात्रि सामान्य नवरात्र से अलग मानी जाती है क्योंकि इसमें देवी की उपासना गुप्त रूप से की जाती है. इस दौरान साधना, मंत्र जाप और ध्यान को विशेष महत्व दिया जाता है.
Gupt Navratri 2026: आज से माघ मास की गुप्त नवरात्र शुरू हो रही है. यह नवरात्र खास तौर पर साधना और सिद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस पर्व में नौ दिनों तक 10 महाविद्याओं काली, तारा, त्रिपुरसुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुरभैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला की पूजा की जाती है. इस साल गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी 2026 से 27 जनवरी 2026 तक मनाई जाएगी.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ मास की गुप्त नवरात्र में यदि देवी की पूजा गोपनीय तरीके से की जाए, तो विशेष फल मिलता है. नवरात्र के पहले दिन यानी आज घट स्थापना का शुभ समय सुबह 06:43 बजे से 10:24 बजे तक था.अगर कोई इस समय घट स्थापना नहीं कर पाता है, तो वह अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापित कर सकता है. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा.
गुप्त नवरात्र 2026 पूजा विधि
गुप्त नवरात्र के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें. इसके बाद पूजा स्थान को साफ करें, वहां लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं. अब मां दुर्गा या उनके किसी गुप्त स्वरूप की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें. इसके बाद कलश की स्थापना करें. कलश में साफ जल भरें, उसमें आम या अशोक के पत्ते डालें ऊपर नारियल रखें. कलश को देवी शक्ति का प्रतीक माना जाता है. अब सबसे पहले गणेश जी का स्मरण करें और मन में पूजा का संकल्प लें.
मां दुर्गा को रोली, अक्षत, फूल, सिंदूर, चुनरी और भोग अर्पित करें. घी का दीपक जलाएं और धूप दिखाएं. इसके बाद दुर्गा सप्तशती, चंडी पाठ या बीज मंत्रों का जाप करें. गुप्त नवरात्र में खासतौर पर मंत्र जप, ध्यान और साधना का बहुत महत्व होता है. पूजा के अंत में मां दुर्गा की आरती करें. संभव हो तो पूरे नौ दिनों तक सात्त्विक भोजन करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें.
माघ गुप्त नवरात्र में घट स्थापना क्यों की जाती है?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









