
Guru Gochar 2026: गुरु बृहस्पति जल्द ही होने वाले हैं मार्गी, तीन राशियों को खूब मिलेगी शोहरत
AajTak
Guru Gochar 2026: वर्ष 2026 में मार्च की शुरुआत में गुरु बृहस्पति मार्गी होने जा रहे हैं. गुरु के मार्गी होते ही जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. लंबे समय से अटके हुए काम दोबारा गति पकड़ेंगे और भाग्य का साथ मिलने लगेगा.
Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा, संतान, धर्म, धन, दान-पुण्य, गुरु कृपा और जीवन में वृद्धि का प्रमुख कारक माना जाता है. जब भी गुरु ग्रह अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका प्रभाव सीधे व्यक्ति के जीवन के इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पड़ता है. वर्ष 2026 में मार्च महीने की शुरुआत में गुरु बृहस्पति मार्गी (सीधी चाल) होने जा रहे हैं. गुरु की यह सीधी चाल कई राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी सिद्ध हो सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति आपकी राशि से 11वें भाव में मार्गी होंगे. ज्योतिष में 11वां भाव लाभ, आय, इच्छाओं की पूर्ति और सामाजिक प्रतिष्ठा का भाव माना जाता है. गुरु के मार्गी होते ही आपकी रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं, पहले किए गए प्रयासों का लाभ मिलने लगेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं, वहीं व्यापारियों को मुनाफे में बढ़ोतरी होगी. मित्रों और बड़े भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा. सामाजिक दायरा बढ़ेगा, आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं. दूसरा भाव धन, वाणी, परिवार और संचित संपत्ति से जुड़ा होता है. गुरु की सीधी चाल से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और बचत में वृद्धि होगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी. आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. शिक्षा और ज्ञान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं.
मीन राशि

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









