
Prateek Yadav Lifestyle: जिम-टैटू और कार रेसिंग के शौकीन हैं प्रतीक यादव, बेजुबानों पर लुटाते हैं प्यार
AajTak
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा की 14 साल की शादी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. प्रतीक ने सोशल मीडिया पर तलाक का ऐलान कर सबको चौंका दिया है. अपनी लेटेस्ट पोस्ट के चलते अचानक से वो सुर्खियों में आ गए हैं, आइए जानते हैं राजनीति से दूर रहने वाले प्रतीक कैसी लाइफस्टाइल जीते हैं.
Prateek Yadav Lifestyle: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक और उनकी पत्नी अपर्णा यादव अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बने हुए हैं. प्रतीक का एक पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपर्णा को तलाक देने की बात लिखी है. इस इंस्टाग्राम पोस्ट ने दोनों की 14 साल की शादी पर सवाल खड़े कर दिए हैं, अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों जल्द ही तलाक ले सकते हैं.
राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद प्रतीक यादव लाइमलाइट से दूरी ही बनाकर रहना पसंद करते हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर प्रतीक अपनी तस्वीरें और वीडियो अक्सर शेयर करते रहते हैं. जिनमें वो कभी कार चलाते तो कभी जिम में एक्सरसाइज करते नजर आते हैं.
अखिलेश यादव के छोटे भाई सियासत छोड़ रियल एस्टेट का बिजनेस करते हैं. हालांकि बिजनेस के अलावा प्रतीक फिटनेस के बड़े शौकीन हैं. सोशल मीडिया पर उनकी जिम वर्कआउट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलती हैं.
वह नियमित रूप से वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करते हैं. बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाले प्रतीक लखनऊ में बेहद मॉर्डन जिम भी चलाते हैं. साल 2012 में उन्हें एक मैगजीन ने द इंटरनेशनल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ द मंथ का खिताब दिया था.
लग्जरी कार चलाने का रखते हैं शौक
जिम के अलावा प्रतीक को कार रेसिंग और लग्जरी गाड़ियों के प्रति भी प्रतीक यादव का खास लगाव है. उन्हें स्पीड और एडवेंचर पसंद है. कई मौकों पर वह हाई-परफॉर्मेंस कारों के साथ नजर आ चुके हैं. कार रेसिंग उनके लिए सिर्फ शौक नहीं, बल्कि जुनून है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









