
World Cup 2023 Schedule: वर्ल्ड कप शेड्यूल पर पाकिस्तान ने लगाया अड़ंगा! वीजा और वेन्यू पर कही ये बड़ी बात
AajTak
ICC और BCCI ने मंगलवार को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके मुताबिक भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ अपना मैच अहमदाबाद में खेलना है. जबकि सेमीफाइनल मुंबई और कोलकाता में होंगे. पाकिस्तान ने ऐसे ही कुछ मुद्दों पर आपत्ति जताई थी और कुछ वेन्यू बदलने को भी कहा था, लेकिन ICC ने उनकी एक नहीं मानी...
India vs Pakistan World Cup 2023 Schedule: इसी साल के आखिर में भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पाकिस्तान टीम के मैचों और वेन्यू पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने खारिज कर दिया. इसके बाद से ही पीसीबी तिलमिला गया है और उसने अड़ंगा लगा दिया है.
आईसीसी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा मंगलवार को जारी वर्ल्ड कप शेड्यूल में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का मैच अहमदाबाद में निर्धारित है जैसा कि पहले के ड्राफ्ट में प्रस्तावित था. इसमें अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों के लिए स्थान बदलने के PCB के अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया गया है.
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान से मैच के वेन्यू भी नहीं बदले
पीसीबी ने आईसीसी और बीसीसीआई से अफगानिस्तान के खिलाफ अपने मैच को चेन्नई से बेंगलुरु और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को बेंगलुरु से चेन्नई में पुनर्निर्धारित करने के लिए कहा था. पाकिस्तान टीम प्रबंधन को चिंता थी कि चेपॉक (चेन्नई) में पिच स्पिनरों की मददगार होती है और ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम को नुकसान होगा, जिसके पास शानदार स्पिन गेंदबाज है.
आईसीसी ने हालांकि पाकिस्तान की किसी भी आपत्ति या अनुरोध पर ध्यान नहीं दिया और यहां तक कि सेमीफाइनल मुकाबला भी मुंबई और कोलकाता में निर्धारित किया है. पीसीबी ने आईसीसी को बताया था कि वह राजनीतिक और राजनयिक कारणों से मुंबई में खेलने में सहज नहीं है.
पाकिस्तान टीम अपनी सरकार की मंजूरी पर निर्भर रहेगी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









