
Women's Premier League Delhi Capitals: WPL फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई-UP के बीच होगा एलिमिनेटर मैच
AajTak
दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. फाइनल मुकाबले में दिल्ली का सामना मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच के विजेता से होगा. फाइनल मुकाबला 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित होना है.
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. मंगलवार (21 मार्च) को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए आखिरी ग्रुप मुकाबले में दिल्ली ने यूपी वॉरियर्स (UPW) को पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के चलते दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में पहले स्थान पर रही और उसे फाइनल में सीधे एंट्री मिल गई.
मुंबई और यूपी के बीच होगा एलिमिनेटर
फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से होगा. मुंबई इंडियंस अंकतालिका में दूसरे और यूपी वॉरियर्स तीसरे नंबर पर रही, जिसके चलते दोनों टीमों ने एलिमिनेटर मुकाबले में अपनी जगह बनाई. एलिमिनेटर मुकाबला 24 मार्च और फाइनल 26 मार्च को आयोजित होना है.
मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 139 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 13 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. कप्तान मेग लैनिंग ने सबसे ज्यादा 39 और मारिजाने कैप ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली. वहीं गेंद से तीन विकेट चटकाने वाली एलिस कैप्सी ने बल्ले से भी 34 रनों का अहम योगदान दिया. एलिस कैप्सी इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलती हैं और उन्होंने हालिया वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भी भाग लिया था.
ताहिला मैक्ग्रा की पारी गई बेकार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









