
Women's Premier League: महिला प्रीमियर लीग की चांदी, TATA होगा टूर्नामेंट का टाइटल स्पॉन्सर
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकार हासिल करने के बाद टाटा समूह ने मुंबई में चार मार्च से शुरू होने वाली पहली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के टाइटल अधिकार भी हासिल कर लिए हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अधिकार हासिल करने के बाद टाटा समूह ने पहली महिला प्रीमियर लीग (WPL) के टाइटल अधिकार भी हासिल कर लिए. डब्ल्यूपीएल का शुरुआती सीजन मुंबई में 4 मार्च से शुरू होने वाला है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने ट्वीट करके इसकी घोषणा की.
उन्होंने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि टाटा समूह पहले डब्ल्यूपीएल का टाइटल प्रायोजक होगा. उनके सहयोग से हमें पूरा भरोसा है कि हम महिला क्रिकेट को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं.’
इस करार के वित्तीय पक्षों का खुलासा नहीं किया गया है. बीसीसीआई के सूत्र ने पीटीआई से कहा कि टाटा ने 5 साल के लिए अधिकार हासिल किए हैं. टाटा ने पिछले साल आईपीएल के अधिकार भी हासिल किए थे. डब्ल्यूपीएल के मीडिया राइड्स viacom18 ने जीते हैं. पांच सालों के लिए मीडिया राइट्स के तहत 951 करोड़ रुपये का करार हुआ है.
महिला प्रीमियर लीग के मैच मुंबई के दो स्टेडियमों ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल में खेले जाएंगे.
महिला प्रीमियर लीग में भाग ले रही टीमें -
मुंबई इंडियंस (MI): ऑनर- रिलायंस इंडस्ट्रीज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): ऑनर- डियाजियो दिल्ली कैपिटल्स (DC): ऑनर- जेएसडब्ल्यू ग्रुप और जीएमआर ग्रुप गुजरात जायंट्स (GT): ऑनर- अडानी समूह यूपी वारियर्स (UPW): ऑनर- कैपरी ग्लोबल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









