
WI vs ZIM के मैच से जुड़ा है टीम इंडिया का किस्मत कनेक्शन, हार-जीत से तय होगी सेमीफाइनल की तस्वीर
AajTak
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं. वेस्टइंडीज को अनुभव और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड का फायदा है, जबकि जिम्बाब्वे हालिया उलटफेर से आत्मविश्वास में है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में सोमवार, 23 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने होंगी. लेकिन इस मैच पर टीम इंडिया भी बारीकी से नजर बनाए हुए होगा. क्योंकि इस मैच का नतीजा टीम इंडिया के सेमीफाइनल की राह के लिए बेहद अहम है.
पहले दोनों टीमों के बारे में जानिए
हाल के वर्षों में आलोचनाओं का सामना करने वाली शाई होप की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई है. टीम ने ग्रुप चरण में विरोधियों को एकतरफा अंदाज़ में हराया और अब खिताबी दावेदारी मजबूत करने उतरेगी.
दूसरी ओर, जिम्बाब्वे ने सभी को चौंकाते हुए अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 169 रन का सफल बचाव किया और श्रीलंका के खिलाफ 179 रन का लक्ष्य हासिल कर बड़ा उलटफेर किया. कप्तान सिकंदर रजा की अगुवाई में टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है.
यह भी पढ़ें: कहां हुई सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के सामने भारत से चूक? कौन है हार का जिम्मेदार... कप्तान सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द
भारत की क्यों होगी इस मैच पर नजर

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











