
'सबकुछ झोंक दूंगा...', इस क्रिकेटर ने शराब को कहा अलविदा, IPL से पहले बड़ा फैसला
AajTak
फिटनेस सुधारने के लिए और बेहतरीन लाइफस्टाइल के लिए 35 साल के क्रिकेटर ने शराब छोड़ दी है. यह क्रिकेटर IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेलता दिखेगा. पिछले सीजन में चोटों से जूझने के बाद क्रिकेटर ने यह फैसला किया. क्रिकेटर ने कहा-छह महीने से शराब नहीं पी और अब वह खुद को और बेहतर बनाना चाहते हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले एक दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी शराब की लत को लेकर खुलासा किया. यह क्रिकेटर आईपीएल की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज है. IPL का आगाज 28 मार्च से हो रहा है.
दरअसल, युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की. चहल ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अनुभवी लेग स्पिनर ने खुलासा किया है कि उन्होंने पिछले छह महीने से शराब को पूरी तरह छोड़ दिया है, ताकि वह मैदान पर अपनी टीम के लिए 150 प्रतिशत दे सकें.
पंजाब किंग्स के इस स्टार गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में यह जानकारी साझा की. चहल ने बताया कि पिछले सीजन में उन्हें कई गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा था, जिसने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया.
उन्होंने कहा कि कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच के बाद उनकी हिप में फ्रैक्चर हो गया था और टूर्नामेंट के दौरान उंगली (नकल) में भी फ्रैक्चर हुआ. इसके चलते क्वालिफायर और फाइनल जैसे अहम मुकाबलों में वह अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पाए.देखें वीडियो: 24 मिनट 21 सेकंड से (यहीं चहल ने बताया कि उन्होंंने शराब छोड़ दी )
चहल ने कहा- इस साल मैंने तय किया कि सबसे पहले अपने शरीर का ध्यान रखूंगा. एक अच्छी खबर है, मैंने शराब छोड़ दी है. छह महीने से ज्यादा हो गए हैं. मैं 35 साल की उम्र में वह खुद को और ज्यादा फिट और एक्टिव बनाना चाहता हूं.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











