
IPL 2026: थाला ने चेट्टा को दिया 'ज्ञान', महेंद्र सिंह धोनी- संजू सैमसन की बातचीत देख CSK फैन्स क्रेजी, VIDEO
AajTak
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 से पहले CSK कैम्प में संजू सैमसन और एमएस धोनी की बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है. T20 वर्ल्ड कप हीरो सैमसन हाल ही में टीम से जुड़े हैं और धोनी के साथ खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. दोनों की जोड़ी को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह है.
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग)2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. IPL में CSK अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी, जहां एमएस धोनी और संजू सैमसन की जोड़ी पहली बार मैदान पर साथ दिख सकती है.
वहीं इस दौरान सवाल भी रहेगा कि दोनों ही खिलाड़ी विकेटकीपर्स हैं, ऐसे में प्राइमरी विकेटकीपर कौन होगा, यह बड़ा सवाल है. क्या धोनी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलेंगे, इन सारे सवालों के ऊपर से पर्दा जल्द उठ जाएगा. लेकिन यह तय है कि धोनी और सैमसन की जोड़ी को देख फैन्स का जोश डबल हो जाएगा.
CSK ने IPL शुरू होने से पहले कैम्प में एक खास पल ने फैन्स का दिल जीत लिया. टीम के नए खिलाड़ी संजू सैमसन और दिग्गज कप्तान रहे एमएस धोनी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
गुरुवार (19 मार्च) को सामने आए इस वीडियो में सैमसन और धोनी हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आए. दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी, जिसने फैन्स को 'थाला-चेट्टन (चेट्टा)' कनेक्शन की झलक दे दी.
𝘛𝘩𝘪𝘴 𝘸𝘢𝘴 𝘢𝘭𝘸𝘢𝘺𝘴 𝘥𝘦𝘴𝘵𝘪𝘯𝘺, 𝘚𝘢𝘯𝘫𝘶 ✨#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/3xszspnsDd
सैमसन IPL से पहले CSK में एक बड़े ट्रेड के जरिए शामिल हुए हैं. इस डील में रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स में भेजा गया. इस ट्रांसफर ने पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











