
IPL के वो खिलाड़ी, जिन्हें मिला सिर्फ 1 मैच... फिर हो गए 'गायब', लिस्ट में पाकिस्तानी-बांग्लादेशी भी शामिल
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज अब चंद दिनों के बाद होने वाला है. इस लीग में खेलना कई खिलाड़ियों का सपना होता है, फिर लंबे करियर और करोड़ों की कमाई की बात आती है. लेकिन इस लीग में खेलने वाले कई क्रिकेटर्स ऐसे रहे हैं, जिनका करियर महज एक IPL मैच खेलकर सिमट गया था.
Cricketers Who Played only one IPL Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग का यह 19वां सीजन होगा. इस लीग ने कई क्रिकेटर्स को मालामाल किया है, चाहे वो विदेशी हों या देसी जैसे: 27 करोड़ी ऋषभ पंत.
कई क्रिकेटर्स फर्श से अर्श तक पहुंचे तो कई ऐसे भी हैं, जो गुमनामी में गायब हो गए. वहीं इस लीग में कई ऐसे इंटरनेशनल खिलाड़ी भी रहे हैं, जिनका सफर महज एक IPL मैच में आकर सिमट गया. इनमें बांग्लादेश, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के क्रिकेटर्स भी शामिल हैं.
जो खिलाड़ी महज एक ही आईपीएल मैच खेल पाए, उसकी वजह जो भी रही हो, लेकिन उनका इंटरनेशनल लेवल पर बड़ा नाम रहा है. आज ऐसे ही उन क्रिकेटर्स की बात करने जा रहे हैं.
यूनुस खान, डेमियन मार्टिन, ब्रैड हैडिन, मशरफे मुर्तजा, आंद्रे नेल, रे प्राइस, अकिला धनंजया, मोहम्मद अशरफुल, अब्दुर रज्जाक, लिटन दास, डैरेन ब्रावो, डग ब्रेसवेल ऐसे ही कुछ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स हैं. वहीं इस लिस्ट में अंकित बावने और प्रयास रे बर्मन का भी नाम है, ये भारतीय खिलाड़ी भी एकमात्र आईपीएल मैच खेल सके. यह भी पढ़ें: IPL के असली धुरंधर... रोहित-कोहली-धोनी समेत वो 7 सुपरस्टार जो 18 साल से मचा रहे हैं तहलका
1: यूनुस खान: पाकिस्तान के लिए यूनुस खान टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार प्लस रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. लेकिन वो आईपीएल के ओपनिंग सीजन यानी साल 2008 में एक ही मैच खेल सके थे. राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वो एकमात्र आईपीएल मैच में 3 रन बनाकर आउट हो गए थे. यूनुस को तब राजस्थान ने 2 लाख 25 हजार अमेरिकी डॉलर में खरीदा था.
ध्यान रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल के 2008 सीजन में ही खेल पाए थे. उसके बाद से भारत संग रिश्तों में आए तनाव की वजह से पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को आईपीएल में शामिल करने से बैन कर दिया गया था.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











