WI vs SCO Live Score: रनचेज स्कॉटलैंड की हालत खराब, वेस्टइंडीज ने दिया है ये टारगेट, शिमरॉन हेटमायर की फिफ्टी
AajTak
West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 LIVE: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच है. मुकाबले में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के सामने 183 रनों का टारगेट सेट किया है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-2 में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड का मुकाबला जारी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को जीत के लिए 183 रनों का टारगेट दिया है. स्कॉटलैंड का स्कोर 6 ओवर में 38-3 है.
वेस्टइंडीज की टीम दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है. वहीं स्कॉटलैंड की टीम को बड़े मैचों का उतना अनुभव नहीं है. बांग्लादेश की छुट्टी होने के बाद स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला. इस मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए...
हेटमायर का तूफानी पचासा मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 5 विकेट पर 182 रन बनाए. शिमरॉन हेटमायर ने 6 छक्के और दो चौके की मदद से 36 बॉल पर 64 रनों का योगदान दिया. हेटमायर ने इस दौरान 22 गेंदों पर ही फिफ्टी पूर कर ली. यह टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के किसी बल्लेबाज की सबसे तेज फिफ्टी रही.
सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने भी 4 चौके और एक सिक्स की मदद से 30 गेंदों पर 35 रनों की इनिंग्स खेली. शेरफेन रदरफोर्ड (26 रन) और रोवमैन पॉवेल (24 रन) भी क्रीज पर टिकने में कामयाब रहे. स्कॉटलैंड की तरफ से ब्रैड क्यूरी ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन और सफयान शरीफ ने एक-एक विकेट हासिल किया.
स्कॉटलैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉर्ज मुन्सी, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, मार्क वाट, ब्रैड क्यूरी, सफयान शरीफ.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.







