
Mustafizur Rahman: IPL में बवाल के बाद KKR ने छोड़ा, हंड्रेड में इस बांग्लादेशी क्रिकेटर को मिली ये टीम
AajTak
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को इंग्लैंड की एक फ्रेंचाइजी ने द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में 1 लाख पाउंड में खरीद लिया. रहमान को इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल से रिलीज कर दिया था.
इंग्लैंड की चर्चित फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड (The Hundred) के लिए हुए प्लेयर्स ऑक्शन में बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को नई टीम मिल गई. रहमान को बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix) ने 1 लाख पाउंड (करीब 1.23 करोड़ रुपये) में अपनी टीम में शामिल किया.
मुस्ताफिजुर रहमान हाल ही में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग की टीम KKR (Kolkata Knight Riders) से रिलीज कर दिया गया था. बीसीसीआई के निर्देश के बाद केकेआर ने उन्हें अपने स्क्वॉड से बाहर किया था. इस फैसले के बाद कई घटनाएं सामने आई थीं और उसी दौरान बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गई थी.
हालांकि अब रहमान को इंग्लैंड की लीग में खेलने का मौका मिल गया है. फीनिक्स ने उन्हें अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए टीम में शामिल किया है.
दरअसल, रहमान को IPL से बाहर करने की वजह बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की खबरें थीं. उनको जब KKR ने खरीदा तो इसे भारत में विरोध प्रदर्शन हुआ. इसी माहौल में KKR की मुस्तफिजुर की साइनिंग को लेकर आलोचना हुई थी. हालांकि फ्रेंचाइजी ने दावा किया कि चयन क्रिकेटिंग मेरिट के आधार पर था, लेकिन BCCI ने 'नेशनल इंटरेस्ट' का हवाला देते हुए उन्हें रिलीज कराने को कहा था.
इस फैसले के बाद बांग्लादेश सरकार ने देश में IPL का प्रसारण निलंबित कर दिया था. साथ ही, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC से अपील की कि भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप मैचों को श्रीलंका शिफ्ट किया जाए, क्योंकि खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई. बाद में बांग्लादेश की बात नहीं मानी गई, इसी वजह से उसकी जगह स्कॉटलैंड की एंट्री हुई थी.
अबरार अहमद को काव्या मारन की टीम ने खरीदा, उठे सवाल हंड्रेड के इसी ऑक्शन में पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को भी बड़ी रकम में खरीदा गया. उन्हें सनराइजर्स ने 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा. यह फ्रेंचाइजी भारत के सन ग्रुप (Sun Group) के स्वामित्व में है.इस टीम की सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) खुद ऑक्शन में मौजूद थीं और उन्होंने बोली लगाकर अबरार को टीम में शामिल किया. खास बात यह रही कि यह पहली बार है जब किसी भारतीय मालिक वाली फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तान के खिलाड़ी को हंड्रेड में साइन किया.

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






