
फर्जी आरोपों से तिलमिलाया ये पाकिस्तानी क्रिकेटर... स्थानीय न्यूज चैनल को भेजा लीगल नोटिस
AajTak
पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 राउंड में ही बाहर हो गई थी. तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा भी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे. सलमान मिर्जा ने अब एक पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट के खिलाफ एक्शन लिया है.
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक स्थानीय न्यूज आउटलेट के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया है. सलमान मिर्जा का आरोप है कि चैनल ने उनके बारे में झूठी और मानहानिकारक खबर प्रसारित की, जिससे उनकी छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है.
दरअसल, संबंधित रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सलमान मिर्जा ने श्रीलंका में एक होटल स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार किया था. खबर में यह भी कहा गया था कि होटल स्टाफ ने इस मामले की शिकायत टीम मैनेजमेंट से की थी. रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आचार संहिता के उल्लंघन के कारण सलमान मिर्जा पर जुर्माना लगाया था.
पीसीबी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर बयान जारी कर इन खबरों को दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और पूरी तरह बेबुनियाद बताया. अब सलमान मिर्जा ने न्यूज आउटलेट के खिलाफ एक्शन लिया है. सलमान के कानूनी नोटिस में कहा गया है कि पीसीबी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी और ना ही सलमान पर किसी प्रकार का जुर्माना लगाया गया.
सलमान मिर्जा के वकीलों ने नोटिस में कहा कि संबंधित मीडिया संस्थान और रिपोर्टर ने बिना तथ्य जांचे और पुष्टि किए खबर प्रसारित कर दी. उनका आरोप है कि इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग से ना केवल खिलाड़ी की व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचा है, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड की प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ा है.
कानूनी नोटिस में कहा गया है कि इस रिपोर्ट ने सलमान मिर्जा को असम्मानजनक और गैर-पेशेवर खिलाड़ी के रूप में पेश किया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को सार्वजनिक रूप से ठेस पहुंची है. नोटिस में यह भी आरोप लगाया गया है कि मीडिया संस्थान ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से अपुष्ट जानकारी प्रकाशित की, जो पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है.
32 वर्षीय सलमान मिर्जा ने कहा कि उन्होंने अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए यह कानूनी कदम उठाया है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलमान ने अब तक पाकिस्तान के लिए 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 16.13 की औसत से 23 विकेट दर्ज हैं.

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






