
'अक्षर पटेल को बाहर करना मेरी गलती थी…', कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा कबूलनामा, ऑलराउंडर से मांगी माफी
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था. भारतीय टीम को उस मुकाबले में करारी हार झेलनी पड़ी थी. अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 से ड्रॉप करने के फैसले पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी गलती मानी.
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्वीकार किया है कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक अहम मैच में अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करना उनकी गलती थी. उन्होंने बताया कि इस फैसले से ऑलराउंडर अक्षर पटेल नाराज हो गए थे, और मैच के बाद उन्होंने खुद जाकर उनसे माफी मांगी.
यह फैसला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले के लिए लिया गया था. दरअसल, अक्षर पटेल इससे पहले नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में हल्की चोट के कारण नहीं खेले थे. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें बाहर करना पूरी तरह रणनीतिक फैसला था और टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया था.
यह भी पढ़ें: 'तुम मेरे लिए वर्ल्ड कप जीतोगे?' कप्तान सूर्या के एक सवाल ने बदल दी ईशान किशन की किस्मत
द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उस मैच के बाद अक्षर पटेल से हुई बातचीत आसान नहीं थी. उन्होंने कहा, 'वह बहुत गुस्से में था और उसे होना भी चाहिए था. वह एक अनुभवी खिलाड़ी है और एक फ्रेंचाइजी टीम की कप्तानी भी कर चुका है. ऐसे में नाराज होना स्वाभाविक था. मैंने उससे माफी मांगी. मैंने कहा कि यह मेरी गलती थी और मुझे इसका अफसोस है. हालांकि यह फैसला टीम के हित में लिया गया था. यह बातचीत आसान नहीं थी, लेकिन अगले दिन हमने फिर बात की और मामला सुलझ गया.'
भारतीय टीम को मिली थी करारी हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में भारत को 76 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी थी. अक्षर पटेल को बाहर रखने का फैसला टूर्नामेंट के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले रणनीतिक फैसलों में शामिल हो गया. हालांकि टीम मैनेजमेंट ने अपनी गलती जल्द सुधार ली और अगले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ अक्षर पटेल को फिर से प्लेइंग-11 में शामिल कर लिया.
यह भी पढ़ें: 'भारत के मैच नहीं देखता...', बांग्लादेश से करारी हार के बाद चर्चा में पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






