'हेड कोच को गोली मारो...', बांग्लादेश से शर्मनाक हार के बाद भड़का पाकिस्तानी दिग्गज
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.
बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान को हार क्या मिली, इस पर वहां के दिग्गज क्रिकेटर भड़क उठे हैं. इस करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है. टीम की खराब बल्लेबाजी को लेकर पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और टीम की रणनीति पर सवाल उठाए हैं.
दरअसल, पाकिस्तान को पहले वनडे में बांग्लदेश के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम सिर्फ 30.4 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में बांग्लादेश ने यह टारगेट सिर्फ 15.1 ओवर में हासिल कर लिया.
इस हार के बाद बासित अली ने घुमा-फिराकर टीम के हेड कोच माइक हेसन (Mike Hesson) की रणनीति की आलोचना की. उनका कहना था कि टीम को जरूरत से ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया, जिसका नतीजा यह रहा कि बल्लेबाज परिस्थितियों के मुताबिक खेल ही नहीं पाए.
बासित ने कहा- सबसे पहले उस आदमी (इशारा माइक हेसन की तरफ) को गोली मारो, जिसने उन्हें दस पावरप्ले ओवर में कम से कम 60 रन बनाने के लिए कहा था. उन्होंने कभी मैदान पर क्रिकेट नहीं खेला. वह बस एक कागज थमा देते हैं. क्या उन्होंने नहीं देखा कि यहां के हालात कैसे हैं? क्या उन्हें नहीं पता था कि भारत भी बांग्लादेश में हार गया है?
एक यूट्यूब चैनल पर इस चर्चा के दौरान उनके साथ पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (Kamran Akmal) भी मौजूद थे, बासित अली ने कहा कि सबसे पहले उस व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना चाहिए जिसने टीम से पावरप्ले के दस ओवर में कम से कम 60 रन बनाने का लक्ष्य तय किया. उनके मुताबिक ऐसी रणनीति बनाने वाले लोग मैदान की परिस्थितियों को समझे बिना ही निर्देश दे देते हैं.
बासित अली ने यह भी कहा कि कोच के तौर पर फैसले लेने वाले व्यक्ति को स्थानीय हालात का अंदाजा होना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उन्हें यह नहीं पता था कि यहां की पिचें कैसी हैं और हालात कैसे काम करते हैं. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भारत जैसी मजबूत टीम को भी बांग्लादेश में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है.

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






