
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन के बाद पंत... युवराज सिंह के साथ ऋषभ की स्पेशल ट्रेनिंग, IPL से पहले जमकर बहाया पसीना, VIDEO
AajTak
आईपीएल 2026 से पहले ऋषभ पंत ने मुंबई में युवराज सिंह के साथ खास ट्रेनिंग की. ब्रेबोर्न स्टेडियम में चार दिन तक दिन-रात बैटिंग सेशन हुए, जहां पंत ने कई नए व्हाइट-बॉल शॉट्स आजमाए. पिछले सीजन की निराशा के बाद पंत इस बार दमदार वापसी की तैयारी में हैं. इसके बाद वह लखनऊ सुपर जायंट्स के चेन्नई कैम्प से जुड़ गए.
आईपीएल 2026 से पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी तैयारी को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने पिछले सप्ताह मुंबई में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज के साथ खास ट्रेनिंग सेशन किया.
सूत्रों के मुताबिक पंत और युवराज ने करीब चार दिन तक मुंबई के ऐतिहासिक ब्रेबार्न स्टेडियममें बैटिंग प्रैक्टिस की. इस दौरान दिन और रात दोनों समय सेशन हुए, जिनमें पंत ने खास तौर पर व्हाइट-बॉल क्रिकेट के कई नए और आक्रामक शॉट्स पर काम किया.
पंत और युवराज के बीच व्यक्तिगत तौर पर भी अच्छा रिश्ता माना जाता है. 'क्रिकबज' के मुताबिक दोनों ने पहले ही कुछ दिनों तक साथ क्रिकेटिंग स्किल्स पर काम करने की प्लानिंग की थी, जो पिछले हफ्ते पूरी हो सकी. युवराज पिछले कुछ सालों में कई युवा बल्लेबाजों के मेंटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं.
कई खिलाड़ियों को दे चुके हैं दिशायुवराज सिंह पहले भी कई युवा भारतीय बल्लेबाजों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ियों को मेंटरशिप दी है. इनमें से अभिषेक शर्मा खास तौर पर टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाने लगे हैं, और उनके डेवलपमेंट में युवराज की अहम भूमिका मानी जाती है. वहीं संजू सैमसन के साथ भी युवराज सिंह ने वनडे वर्ल्ड कप से पहले काम किया था.
युवराज के साथ ट्रेनिंग पंत के लिए खास मायने रख सकती है. उन्होंने अगस्त 2024 के बाद से भारत के लिए किसी भी व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में मैच नहीं खेला है. ऐसे में यह ट्रेनिंग उनके सीमित ओवरों के करियर को नई दिशा दे सकती है.
चेन्नई में LSG कैम्प से जुड़े मुंबई में ट्रेनिंग खत्म करने के बाद पंत चेन्नई रवाना हो गए, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स का प्री-सीजन कैम्प चल रहा है. यह कैम्प शहर के कोचिंग बियॉन्ड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है.

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






