
दो साल की आंधी... फिर वर्ल्ड कप, T20 में इतिहास रच गई टीम इंडिया
AajTak
पिछले दो वर्षों में भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट में ऐसा दबदबा बनाया, जिसने इस फॉर्मेट की अनिश्चितता को भी चुनौती दे दी. लगातार जीत, बड़े स्कोर और संतुलित टीम संयोजन की बदौलत भारत ने लगभग हर सात में से छह मैच जीते और आखिरकार वर्ल्ड कप जीतकर अपनी श्रेष्ठता पर मुहर लगा दी.
टी20 क्रिकेट को अक्सर अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. यहां एक ओवर, एक कैच या टॉस का फैसला पूरी कहानी बदल सकता है. यही वजह है कि इस फॉर्मेट में किसी टीम का लंबे समय तक दबदबा बनाए रखना लगभग असंभव माना जाता है.
... लेकिन पिछले दो वर्षों में भारतीय टीम ने इस धारणा को ही बदल दिया. लगातार जीत, बड़े स्कोर, निडर बल्लेबाजी और दबाव में भी संयमित गेंदबाजी- इन सबने मिलकर एक ऐसी टीम गढ़ दी है, जिसे अब बेझिझक टी20 क्रिकेट की सर्वकालिक महान टीम कहा जा सकता है.
और इस दावे को सिर्फ भावनाएं नहीं, बल्कि आंकड़े भी मजबूती से साबित करते हैं. पिछले दो सालों में भारत ने टी20 क्रिकेट में जिस निरंतरता के साथ जीत दर्ज की, वह इस फॉर्मेट के इतिहास में शायद ही पहले कभी देखी गई हो. द्विपक्षीय सीरीज से लेकर बड़े टूर्नामेंट तक, भारतीय टीम ने लगभग हर सात में से छह मैच जीते. यह उस फॉर्मेट में हुआ जो उलटफेर के लिए जाना जाता है.
पिछले दो वर्षों में भारतीय टीम का दबदबा सिर्फ महसूस नहीं किया गया, बल्कि आंकड़ों ने भी उसे पूरी मजबूती से साबित किया है. भारत ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 29 जून 2024 को जीता था... और उसके बाद से अब तक खेले गए 50 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत ने 39 मुकाबले जीते, 2 मैच टाई रहे- जिन्हें भी बाद में सुपर ओवर में जीत लिया... यानी 41 मैच जीते. इस दौरान टीम इंडिया को सिर्फ 7 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2 मैच बेनतीजा खत्म हुए. इस अवधि में टीम का सर्वोच्च स्कोर 297 रन तक पहुंचा.
... तो यह चमकदार यात्रा अधूरी रह जाती
इस शानदार प्रदर्शन ने टीम के सामने एक अनकही जिम्मेदारी भी खड़ी कर दी थी. दो साल तक टी20 क्रिकेट में ऐसा दबदबा बनाने के बाद वर्ल्ड कप जीतना अब सिर्फ एक लक्ष्य नहीं रहा था, बल्कि समय की जरूरत बन गया था. अगर यह टीम खिताब से चूक जाती, तो पिछले दो वर्षों की वह चमकदार यात्रा अधूरी मानी जाती. इतनी लगातार जीत के बाद दुनिया की नजरें सिर्फ एक सवाल पर टिकी थीं- क्या यह टीम अपनी श्रेष्ठता पर वर्ल्ड कप की मुहर लगा पाएगी?

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






