
मैच फिक्सिंग के आरोप में पूर्व IPL क्रिकेटर सस्पेंड... ICC ने इन दो लोगों पर पर भी लिया तगड़ा एक्शन
AajTak
आईसीसी ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके वेस्टइंडीज के क्रिकेटर जेवोन सर्ल्स पर तगड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. आईसीसी ने जेवोन सर्ल्स समेत तीन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में कार्रवाई की है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए वेस्टइंडीज के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर जेवोन सर्ल्स (Javon Searles) को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. आईसीसी के मुताबिक सर्ल्स को एंटी-करप्शन कोड का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. यह मामला 2023-24 में बारबाडोस में खेले गए Bim10 लीग से जुड़ा हुआ है.
इस टूर्नामेंट के दौरान कथित तौर पर मैच के नतीजे और खेल की स्थिति को प्रभावित करने की साजिश रची गई थी. सिर्फ जेवोन सर्ल्स ही नहीं, बल्कि इस मामले में टाइटन्स टीम के मालिक चितरंजन राठौड़ और टीम अधिकारी ट्रेवोन ग्रिफिथ भी जांच के घेरे में आए हैं. राठौड़ और ग्रिफिथ को भी अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है. ICC और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने तीनों के खिलाफ एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की है.
सर्ल्स IPL में इस टीम के लिए खेले जेवोन सर्ल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया. आईपीएल 2018 में जेवोन सर्ल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए 4 मैच खेलकर 2 विकेट झटके हैं. फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर सर्ल्स ने वेस्टइंडीज का अंडर-19 लेवल पर प्रतिनिधित्व किया. हालांकि वो वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए.
यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में फूटा मैच फिक्सिंग का बम, ICC ने USA के क्रिकेटर आरोन जोंस पर ठोका बैन
आईसीसी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार तीनों व्यक्तियों पर एंटी-करप्शन कोड की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. चितरंजन राठौड़ पर क्रिकेट वेस्टइंडीज के एंटी करप्शन कोड के तहत तीन आरोप लगाए गए हैं. जबकि जेवोन सर्ल्स पर चार आरोप दर्ज किए गए हैं.
ट्रेवोन ग्रिफिथ पर चार आरोप क्रिकेट वेस्टइंडीज के एंटी करप्शन कोड के तहत और एक आरोप ICC एंटी-करप्शन कोड के तहत लगाया गया है. इन आरोपों में मैच फिक्सिंग की साजिश, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को भ्रष्ट गतिविधियों के लिए उकसाना, और एंटी करप्शन जांच में सहयोग ना करना शामिल है.

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






