
पाकिस्तानी स्पिनर को खरीदने पर घिरीं काव्या मारन... सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड
AajTak
सनराइजर्स लीड्स पहले नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जानी जाती थी. पिछले साल सन ग्रुप ने इस टीम के ऑनर्स राइट्स हासिल किए, जिसके बाद इस टीम का नाम बदलकर सनराइजर्स लीड्स हो गया. द हंड्रेड की सभी आठ टीमों ने ऑक्शन से पहले यह वादा किया था कि खिलाड़ियों का चयन परफॉर्मेंस, उपलब्धता और टीम की जरूरत के आधार पर किया जाएगा.
इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड (The Hundred) में प्लेयर्स ऑक्शन के बाद सनराइजर्स लीड्स अचानक विवादों में आ गई है. इस टीम ने 2026 सीजन के ऑक्शन में गुरुवार (12 मार्च) को पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को 1.90 लाख पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी बहस छिड़ गई. यह फैसला इसलिए चर्चा में है क्योंकि किसी भारतीय ओनर्स वाली फ्रेंचाइजी ने पहली बार द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी टीम से जोड़ा है.
अबरार अहमद की खरीद के बाद भारत में कई क्रिकेट फैन्स ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई. यूजर्स ने सनराइजर्स फ्रेंचाइजी और उसकी सीईओ काव्या मारन को निशाने पर लेते हुए कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन करना 'राष्ट्रीय भावना' के खिलाफ है. कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि जब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 2008 के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेले, तो कोई भारतीय ओनर्स वाली टीम ऐसा कदम कैसे उठा सकती है. बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ी 2008 के बाद से आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाए हैं.
लंदन में हुई नीलामी के दौरान काव्या मारन खुद ऑक्शन टेबल पर मौजूद थीं. उनके साथ टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी भी थे. सनराइजर्स लीड्स ने ऑक्शन के दौरान ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ते हुए अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया. अबरार को खरीदने के कुछ घंटों बाद सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक X अकाउंट भी सस्पेंड हो गया. हालांकि प्लेटफॉर्म की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि अकाउंट को किस वजह से सस्पेंड किया गया.
सनराइजर्स लीड्स का स्वामित्व भारतीय मीडिया कंपनी सन ग्रुप के पास है, जिसका नेतृत्व उद्योगपति कलानिधि मारन करते हैं. पिछले साल इस ग्रुप ने सनराइजर्स लीड्स में पूरी हिस्सेदारी हासिल की थी. इससे पहले यह टीम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जानी जाती थी.
कोच विटोरी ने दी सफाई टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से अबरार अहमद के बारे में सलाह ली थी. उनकी गेंदबाजी और मिस्ट्री स्पिन को देखते हुए टीम ने उन्हें खरीदने का फैसला किया. विटोरी ने यह भी साफ किया कि टीम मैनेजमेंट ने इस बात पर कोई अलग बैठक नहीं की थी कि ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेना है या नहीं.

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






